JharkhandLead NewsNEWSRanchi

18 और 19 अगस्त को इन जिलों में भारी बारिश की संभावना, जानिए मौसम विभाग का ताजा अपडेट

Ranchi:  आने वाले एक दो दिनों तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का रूख अलग-अलग होगा. मौसम विज्ञान केंद्र की माने तो आने वाले दो दिनों के दौरान राज्य के उत्तरी हिस्से में बादल छाये रहेंगे. जबकि दिन मे एक दो बार बारिश हो सकती है. वहीं, दक्षिणी और मध्य भाग में भारी बारिश की संभावना है. इसमे पूर्वी सिहंभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां, खूंटी, रांची, रामगढ़, गुमला समेत अन्य जिले है. इन जिलों में 18 और19 अगस्त को भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गयी है. जबकि पूर्वी उत्तरी हिस्से मे 17 अगस्त को भारी बारिश और थंडरिंग का अलर्ट जारी किया गया है.

हालांकि मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने जानकारी दी है कि राज्य के अन्य हिस्सों में बारिश का विशेष असर नहीं देखा जायेगा. राजधानी रांची में 17 अगस्त को भारी बारिश की संभावना है. जबकि 20 अगस्त तक बादल छाए रहेंगे. साथ ही कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश की संभावना जताई गई है. पिछले चौबीस घंटे में रिकॉर्ड बारिश की बात करे तो सबसे अधिक बारिश देवघर मे 44 mm रिकॉर्ड किया गया. वहीं राजधानी रांची में 7.4 mm बारिश रिकॉर्ड किया गया.

तापमान की जानकारी देते हुए मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले पांच दिनों तक तापमान में विशेष अंतर नहीं देखा जायेगा. इस दौरान अधिकतम तापमान औसतन 29 डिग्री रहने की संभावना है. जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहने की जानकारी दी गयी है.

इसे भी पढ़ें: जाकिर हुसैन पार्क से रेडियम रोड चौक मंदिर तक सड़क होगी फोरलेन

Related Articles

Back to top button