Jamshedpur

कदमा शिव-हनुमान व शीतला मंदिर में चोरी, प्रतिमाओं से सोने की आंखें भी निकाल ले गए चोर

Jamshedpur : कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर वन स्थित श्री शिव हनुमान मंदिर का ताला तोड़कर चोरों ने हनुमान जी और शीतला माता की सोने की आंख की चोरी कर ली. इसके अलावा चोरों ने दानपेटी की भी चोरी कर ली. यहां से चोरों ने 4.50 लाख की चोरी की है. घटना की जानकारी सुबह के समय श्रद्धालुओं को लगने पर इसकी जानकारी कदमा पुलिस को दी गई. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

मंदिर के पीछे चहारदीवारी फांदकर घुसे थे चोर

घटना के बारे में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चोर मंदिर के पीछे की चहारदीवारी फांदकर भीतर घुसे थे. इसके बाद चोरों ने मंदिर के मेन गेट का ताला तोड़ा. इसके बाद भीतर घुसकर हनुमान जी और शीतला माता की मूर्ति से दोनों सोने की आंख को निकाल लिया. चार आंख का मूल्य चार लाख है.

दानपेटी से भी किया हाथ साफ

चोरों ने हनुमान मंदिर के भीतर से दानपेटी की भी चोरी कर ली. दान पेटी से चोरों करीब 50 हजार रुपये निकाल लिए और उसे कचरे के ढेर में फेक दिया.

पूर्व में भी हो चुकी है चोरी

बताया गया कि इसके पहले मंदिर के भीतर से पंखा और घंटी की भी चोरी हो चुकी है. इसके स्थानीय लोगों में भी काफी रोष देखा जा रहा था. लोग पुलिसिया रवैया से काफी आक्रोश में थे.

भाजपाई पहुंचे और पुलिस की आलोचना की

घटना की जानकारी पाकर कदमा के भाजपा युवाव मोर्चा के मंडल अध्यक्ष द्वीपल विश्वास पहुंचे और कदमा पुलिस की आलोचना की. उनका कहना था कि शहर में जितनी भी चोरी की घटनाएं घटी है, उसमें से पुलिस को किसी में भी सफलता हाथ नहीं लगी है. अगर पुलिस का रवैया इसी तरह का रहा तो भाजपा खुद इस दिशा में पहल करने को बाध्य होगी. मौके पर भाजपा महामंत्री अजीत सिंह, रोहित कुमार के अलावा स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें- जमशेदपुर में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा से मिलने जा रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, हाथ में तीन फ्रैक्चर

Related Articles

Back to top button