रांची / सरायकेला-खरसावां : शनिवार को मुख्यमंत्री रघुवर दास ने यहां एक कार्यक्रम में घोषणा की कि अगले एक वर्ष के अंदर सरायकेला के संजय नदी पर दुगनी में बांध का निर्माण किया जायेगा। इस काम के लिए जल संसाधन विभाग बहुत जल्द प्रक्रिया पूरी कर 15 दिनों के अंदर अपनी सौंपेगा।
उन्होंने कहा कि बांध के निर्माण से सरायकेला के लोगों को इसका फायदा मिलेगा। आने वाले पांच वर्षों के भीतर झारखण्ड का विकास करते हुए इसे एक विकसित राज्य बनायेंगे। श्री दास सरायकेला स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में लोगों को संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में 10 हजार सिपाहियों के साथ-साथ 600 दारोगा एवं 30 हजार शिक्षकों की बहाली होगी। सरकार लोगों को हुनर प्रदान कर उन्हें स्वरोजगार से जोड़ेगी ताकि राज्य में बेरोजगारी कम हो।
उन्होंने कहा कि कस्तूरबा विद्यालय के बच्चों के विकास के लिए उन्हें टेबलेट (मोबाइल जैसा उपकरण) दिया कराया जायेगा साथ ही साथ कस्तूरबा विद्यालय के बच्चों के स्वास्थ्य के लिए व्यायामशाला का निर्माण कराया जायेगा।
श्री दास ने कहा कि अनुसूचित जनजाति के विकास के लिए आदिवासी विकास परिषद का गठन भी किया जायेगा।




