Jamshedpur

जुगसलाई बाटा चौक पर खिलौना दुकान में छत काटकर चोरी, चोरों ने दूसरी बार बनाया निशाना

Jamshedpur : जुगसलाई थाना क्षेत्र के चौक बाजार के बाटा चौक पर रविंद्र सिंह भाटिया की खिलौने की दुकान की छत काटकर चोरों ने नकद 5 हजार रुपये की चोरी कर ली. एक सप्ताह पहले भी उनकी दुकान में चोरी की घटना घटी थी. घटना के बाद सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच की.

रवि टॉयज है दुकान का नाम

खिलौना दुकान का नाम रवि टॉयज है. रविंद्र भाटिया ने बताया कि वे गुरुवार की रात 8 बजे दुकान को बंद करके घर चले गए थे. सुबह जब दुकान खोली, तब देखा कि छत से रोशनी आ रही है. इसके बाद सामानों को भी बिखरा हुआ देखा. इसके बाद घटना की जानकारी जुगसलाई थाने में जाकर दी.

लाइन से तीन दुकानों में हो चुकी है चोरी

जिस लाइन में रवि टॉयज की दुकान है उसमें पहले भी लगातार तीन बार चोरी की घटनाएं घट चुकी हैं. रविंद्र की दुकान में चोरों ने दूसरी बार भी टीन की छत को काटकर घटना को अंजाम दिया है. चोरी की घटना के बाद से इस इलाके के दुकानदार काफी परेशान हैं. पुलिस से चोरों को गिरफ्तार कर मामले का उद्भेदन करने की मांग की है.

इसे भी पढ़ें- सरायकेला : चेकिंग से बचने के चक्कर में ट्रैफिक जवानों को मारी टक्कर, स्कूटी सवार और सिपाही घायल

Related Articles

Back to top button