JamshedpurJharkhand

Jamshedpur : मूर्ति विसर्जन के लिए घर से निकला युवक पांच दिनों से है लापता, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका

Jamshedpur : सरायकेला जिले के कांड्रा थाना अंतर्गत चिलकु गांव का रहनेवाला 24 वर्षीय राजू महतो पिछले पांच दिनों से घर से लापता है. परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चल पाया है. इस बीच परिजनों को किसी अनहोनी की आशंका सता रही है. उनका कहना है कि राजू रविवार की शाम गणेश पूजा की मूर्ति विसर्जन के लिए घर से निकला था. उसके बाद वापस घर नहीं लौटा है.

युवक की तस्वीर लेकर परिजन पहुंचे एमजीएम अस्पताल

इधर, शुक्रवार को लापता युवक की तस्वीर लेकर खोजबीन के लिए परिजन जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल पहुंचे, लेकिन यहां भी राजू का कुछ पता नहीं चल पाया. लापता युवक के भाई रवि महतो ने बताया कि इससे पहले सरायकेला के विभिन्न इलाकों में जाकर राजू की खोजबीन की जा चुकी है. हर जगह अब तक उन्हें निराशा ही हाथ लगी है. यही वजह है उनके किसी अनहोनी का आशंका से सशंकित रहने की.

परिवारवालों ने पुलिस से लगाई खोजबीन की गुहार

इस मामले की शिकायत कांड्रा पुलिस से की जा चुकी है. परिवार के लोगों ने पुलिस से युवक की खोजबीन की गुहार लगाने के साथ पूजा कमिटी के लोगों से भी पूछताछ की है. आगे भी उनका राजू की खोजबीन का प्रयास जारी है.

इसे भी पढ़ें-JAMSHEDPUR : चुल्हे में केरोसिन गिरने से आग की चपेट में आई महिला झुलसी, एमजीएम में इलाजरत

Related Articles

Back to top button