
Ranchi: भारत मुंडा समाज के द्वारा सरहुल पर्व की पूर्व संध्या के मौके पर गुरुवार शाम को हात्मा बस्ती स्थित मुंडा भवन में कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिसमें केंद्रीय अध्यक्ष एतवा मुंडा, प्रदेश अध्यक्ष सुशील पाहन, प्रदेश महासचिव ब्रजेंद्र हेमरोम, रुपलक्ष्मी मुंडा,नूतन पाहन ,नवनीता हेमरोम आशा कच्छप,बिलाशी लांग ,अनिल पाहन कमल मुंडा सिद्धेश्वर सिंह मुंडा, ज्योति निशा हेमरोम ,मुन्नी मुंडा के आलावा सैकड़ो लोग हर्षोल्लास के साथ नाच गाना में शामिल होकर एक दूसरे को सरहुल की बधाई दी. इस मौके पर मुनी मुंडा का समाज की ओर से स्वागत किया गया. मुनी मुंडा को पिछले दिनों राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के द्वारा अच्छे मुखिया के रूप समानित्त किया गया था. जिसमें उन्होंने राज्य और समाज का नाम रौशन किया.




