GiridihJharkhand

गिरिडीह में जंगली हाथियों के दल का तांडव जारी, कई घरों को पहुंचाया नुकसान

Giridih : पिछले कई दिनों से जंगली हाथियों का दल उत्पात मचाता हुआ पीरटांड से अब गिरिडीह के बगोदर पहुंच चुका है. मंगलवार को हाथियों के दल ने दिन के उजाले में बगोदर के खेतको के कई ग्रामीणों के घर कोहराम मचाया. खेतको के मुखिया प्रतिनिधिी लालेश्वर प्रसाद के दुकान में धावा बोलकर दुकान में रखे मकई को बर्बाद किया. तो दुकान में रखे कई और समानों को नष्ट कर दिया. लालेशवर प्रसाद के अनुसार उनके दुकान में हाथियों के दल ने करीब 50 हजार का नुकसान किया है. वहीं खेतको के नावाडीह टोला में सरस्वती देवी के घर में घुसकर चावल, गेंहू चट करने के साथ जब जंगली हाथियों के दल को मन नहीं भरा. तो सरस्वती देवी के घर को नष्ट कर दिया. वहीं इसी नावाडीह टोला के ही नेमचंद महतो, टेको महतो के घर को भी जमकर नुकसान पहुंचाया. दोनों ग्रामीणों के घर घुस कर दोनों के घर को नष्ट किया. घटना की जानकारी जब पूर्व विधायक नागेन्द्र महतो को मिली, तो पूर्व विधायक महतो भी प्रभावित ग्रामीणों से मिलने पहुंचे, और उनके नुकसान का हाल जाना. इस दौरान पूर्व विधायक ने ग्रामीणों को हर संभव सरकारी सहयोग करने का भरोषा भी दिलाया. पूर्व विधायक के साथ जीवलाल महतो, कार्तिक मंडल, गिरधारी महतो, महेन्द्र प्रसाद समेत कई मौजूद थे.

इसे भी पढे़ं – मुहर्रम को लेकर एसपी के साथ पदाधिकारियों ने किया फ्लैग मार्च, पूरे जिले में पांच हजार से अधिक फोर्स तैनात

Related Articles

Back to top button