
Ranchi : शनिवार को अहले सुबह कृष्णा नगर कॉलोनी ‘सतनाम श्री वाहेगुरु’ के जयकारे से गुंजायमान हो गयी और वाहेगुरु का जाप करते हुए धीरे-धीरे सैकड़ों की संख्या मे श्रद्धालु गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा पहुंचे और आज की प्रभातफेरी की शुरुआत हुई. आठवें दिन शनिवार को सुबह 6.00 बजे गुरुद्वारा साहिब के पार्किंग गेट से प्रभातफेरी निकली. गलियों से होते हुए सुख संध्या अपार्टमेंट स्थित मनीष मल्होत्रा के फ्लैट पहुंची और वहां से अशोक मिढ़ा, राजकुमार सुखीजा, मनोहर मुंजाल एवं जीतू काठपाल की गलियों से होते हुए गुरुद्वारा साहिब के पार्किंग गेट पहुंचकर सुबह 9 बजे विसर्जित हो गयी.
कीर्तनमंडली के सुंदर दास मिढ़ा, इंदर मिढ़ा, पाली मुंजाल, आशु मिढ़ा, रमेश पपनेजा, जीतू काठपाल, गीता कटारिया, शीतल मुंजाल, मंजीत कौर, नीता मिढ़ा, रेशु गिरधर, ममता खत्री, इंदु पपनेजा एवं बबीता पपनेजा ने “मानस जनम अमोलक पाइओ बिरथा काहि गवावऊ, साधो गोविंद के गुन गावओ……………..” तथा ” हर मन वसया सोई जय जयकार करै सब कोई………………” तथा ” सूरा सो पहचानिए जो लड़े दीन के हेत……………” जैसे अनेक शबद गायन कर रातु रोड के इलाके को गोबिंदमय कर दिया.श्रद्धालुओं ने इस मौके पर फेरी मे शामिल गुरु रूप साध संगत पर पुष्प वर्षा कर श्रद्धा भाव से स्वागत किया.

सरदार भूपिदंर सिंह ने निशान साहिब उठाकर फेरी की अगुवाई की तथा मनीष मिढा ने श्रद्धालुओं के घरों के सामने कुशल क्षेम की अरदास की. फेरी में द्वारका दास मुंजाल, अर्जुन दास मिढा, सुरेश मिढ़ा, हरीश मिढ़ा, अशोक गेरा, मोहन काठपाल, अमरजीत गिरधर, जीवन मिढा, हरीश तेहरी, जगदीश मुजाँल, पवनजीत खत्री, कमल मुजाँल, बसंत काठपाल, किशोर मादन पोतरा, नवीन मिढ़ा, अनूप गिरधर, तन्नु काठपाल, पीयूष मिढा, गौरव मिढ़ा, रमेश तेहरी, भगवान दास मुँजाल, रमेश गिरधर, किशन गिरधर, गुलशन मिढ़ा, राकेश गिरधर, सूरज झंडई, अमर मदान, रौनक ग्रोवर, ज्ञान मादन पोतरा, मनीष गिरधर, रूपा मिढ़ा, उषा झंडई, दुर्गी मिढा, शांति सरदाना, खुशबू मिढा, रानी तलेजा, बंसी मल्होत्रा, सपना काठपाल, बिमला मिढ़ा, मीना गिरधर, अमर बजाज, नीतू किंगर, ममता थरेजा, मनौरी काठपाल, सुषमा गिरधर, किरण अरोड़ा, गोविंद कौर, पायल मल्होत्रा समेत सैकड़ों लोग शामिल थे.
सत्संग सभा के मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने बताया कि कल की प्रभातफेरी पिस्का मोड़ जाएगी और इसी के साथ प्रभातफरीओँ का समापन हो जाएगा.साथ ही जानकारी दी कि पटना साहिब मे मनाये जा रहे प्रकाश पर्व में शामिल होने के लिए कृष्णा नगर कालोनी से श्रद्धालुओं का पहला जत्था कल 25 दिसंबर को एवं दूसरा जत्था 27 दिसंबर शाम को हटिया पटना एक्सप्रेस से रवाना होगा. सत्संग सभा के 300 से अधिक श्रद्धालु पटना में 29 दिसंबर को आयोजित प्रकाश पर्व मे शामिल होंगे. सत्संग सभा द्वारा प्रकाश पर्व 29 दिसंबर को मनाया जाएगा और श्रद्धालुओं के पटना साहिब से लौटने के बाद 7 जनवरी की रात 8 बजे से 11.30 बजे तक एवं 8 जनवरी को सुबह 10 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक विशेष भव्य दीवान सजाया जाएगा जिसमें सिख पंथ के महान कीर्तनी जत्था भाई राजेंद्र सिंह,जालंधर वाले विशेष रूप से पधार रहे हैं.
इसे भी पढ़ें: BIT MESRA: रि-यूनियन में मिलेंगे जब पुराने यार तो जमेगा मस्ती के रंग




