Jamshedpur

स्वछता सर्वेक्षण को लेकर जेएनएसी और एमएनएसी में रस्सा-कस्सी शुरू, बेहतर रैंकिंग पाने की होड़

Jamshedpur : स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 को लेकर मानगो और जमशेदपुर नगर निकाय ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है. सर्वेक्षण में अच्छी रैंकिंग पाने के लिए दोनों नगर निकाय की ओर से  कुछ अलग करने का प्रयास किया जा रहा है. शहर के इंट्री प्वाइंट पर आई लव मानगो और आई लव जमशेदपुर सेल्फी प्वाइंट बनाने की तैयारी की जा रही है. शहर में 14 विभिन्न स्थानों पर सेल्फी प्वाइंट और सभी चौक चौराहों पर फुहारा लगाने का काम किया जा रहा है.

टेंडर की प्रक्रिया हो गयी है पूरी

मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय ने बताया कि शहर के इंट्री प्वाइंट पर सेल्फी प्वाइंट बनाए जायेंगे. इसके लिए आई लव जमशेदपुर या आई लव मानगो जैसे बोर्ड लगाए जायेंगे. इंट्री प्वाइंट पर साफ सफाई पर भी ध्यान दिया जाएगा. उन्होंने बताया कि मानगो स्थित गांधी मैदान को भी नए रूप में बनाने की तैयारी चल रही है. गांधी मैदान में पेड़ पौधे लगाया जाएगा. मुख्य चौक चौराहों को भी नया रूप दिया जाएगा. उन्होंने बताया कि इन सभी कार्यो को लेकर टेंडर की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है. जल्द ही इसकी  शुरूआत की जायगी.

इसे भी पढ़ें- आदित्यपुर से गिरफ्तार हुआ ब्राउन शुगर सप्लायर, एसपी ने कहा- अबतक की बड़ी सफलता

Related Articles

Back to top button