Jamshedpur

आदित्यपुर से गिरफ्तार हुआ ब्राउन शुगर सप्लायर, एसपी ने कहा- अबतक की बड़ी सफलता

जमशेदपुर के मानगो में शेर अली को करना था डिलीवरी, आरआईटी पुलिस ने खरकई नदी किनारे दबोचा, 10.45 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद 

Jamshedpur : ओड़िशा के ब्राउन शुगर सप्लायर शेर अली को आदित्यपुर के आरआईटी थाना क्षेत्र में खरकई नदी के किनारे से पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उसके पास से 10.45 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई है. इसकी कीमत करीब पांच लाख आंकी जा रही है. यह आरआईटी थाना पुलिस की बड़ी सफलता मानी जा रही है. पुलिस की गिरफ्त में आया शेख शेर अली मूल रुप से ओड़ीसा के मयूरभंज जिला अंतर्गत रेंग थाना क्षेत्र के बोरकलाम का रहने वाला है.

गुप्त सूचना पर टीम ने की छापेमारी

आरआईटी थाना परिसर में प्रेसवार्ता में एसपी आनंद प्रकाश ने बताया कि जिला पुलिस की यह अबतक की सबसे बड़ी ब्राउन शुगर की रिकवरी है. बीती रात करीब साढ़े आठ बजे पुलिस की गश्ती दल को गुप्त सूचना मिली थी कि ओड़िशा का एक सप्लायर ब्राउन शुगर का सप्लाई करने आया है. उसके बाद छापेमारी की गयी. इसी बीच खरकई नदी किनारे कुलपटांगा के समीप गश्ती दल को देखकर वह भागने लगा. हालांकि पुलिस ने युवक को खदेड़कर पकड़ लिया. तलाशी के दौरान उसके पास से हेलमेट में छिपाकर रखा गया ब्राउन शुगर बरामद किया गया.

लेकर जा रहा था मानगो

पूछताछ में उसने बताया कि  जमशेदपुर के मानगो में उसे ब्राउन शुगर की डिलीवरी करनी थी. पुलिस ने आरोपी का बाइक और नोकिया कंपनी का मोबाइल भी जब्त कर लिया गया. पुलिस की छापेमारी अभियान में थाना प्रभारी तंजील खान के अलावा सब इंस्पेक्टर बिरजा कुजूर, हवलदार आसित महतो, कन्हैया प्रजापति, शब्बीर अंसारी, राजेश्वर महतो शामिल थे.

इसे भी पढ़ें- आजादनगर में युवक को चाकू मारकर किया घायल, बीच-बचाव करने वालों पर हमले का प्रयास

Related Articles

Back to top button