JharkhandKoderma

होल्डिंग टैक्स में बढ़ोत्तरी के खिलाफ नागरिक सुरक्षा संघर्ष समिति ने निकाली रैली

Koderma: गुरुवार को नागरिक सुरक्षा संघर्ष समिति के बैनर तले झुमरीतिलैया कला मंदिर के प्रांगण से नगर परिषद कार्यालय तक विरोध रैली निकाली गई. शहर के मुख्य मार्ग ओवर ब्रिज, झंडा चौक, स्टेशन रोड होते हुए नगर परिषद कार्यालय तक निकली विरोध पदयात्रा में विभिन्न दलों के नेता सामाजिक कार्यकर्ता एवं आम जनता हाथ में तिरंगा झंडा लेकर होल्डिंग टैक्स बढ़ोतरी वापस लो, सर्किल रेट संशोधित करो, जिला प्रशासन होश में आओ के नारे लगाते हुए झुमरीतिलैया नगर परिषद कार्यालय पर पहुंचकर सभा किया.

सभी ने एक स्वर में बढ़े हुए होल्डिंग टैक्स को कम करने,बढे दर पर होल्डिंग टैक्स का कलेक्शन बंद करने एवं जिला के सर्किल रेट को संशोधित करने का मांग किया.

इसे भी पढ़ें:समाजसेवी ज्यांद्रेज ने वित्त मंत्री को लिखा पत्र, कहा- स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्र में अंडों का प्रावधान प्रतिदिन तय करें

मुख्य वक्ता उदय द्विवेदी एवं मनोज सहाय पिंकू ने कहा कि जिला के आला अधिकारी उपायुक्त, आरक्षी अधीक्षक, अनुमंडल पदाधिकारी, अपर समाहर्ता को पूर्व में कोडरमा के सर्किल रेट के विषमता की जानकारी दी थी जिसे पदाधिकारियों ने भी कुबूल किया एवं सरकार से समाधान का आश्वासन भी दिया था.

हम इस विरोध मार्च एवं धरना के माध्यम से आमजन को राहत पहुंचाने की मांग करते हैं. नगर प्रशासक विनीत कुमार के अनुपस्थिति में सिटी मैनेजर प्रशांत भारती ने धरना स्थल पर आकर स्मार पत्र प्राप्त किया.

इसे भी पढ़ें:झारखंड की वर्तमान सरकार सिर्फ अपना और अपने परिवार के बारे में सोचती हैः बाबूलाल

कार्यक्रम में मुख्य रूप से नागरिक सुरक्षा संघर्ष समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण जी यादव, मनोज सहाय पिंकू, डॉक्टर राम सागर सिंह, पंकज बर्नवाल, कालटू सरकार, अमरजीत छाबड़ा, मनीष सूद, संजय कुमार शर्मा, प्रीति सहाय, सरिता सिन्हा, ज्ञानी पांडेय, संतोष यादव, अनुराग सिंह मुन्ना, प्रेम प्रकाश, शमीम आलम लड्डू, विशाल सिंह नीलू, बाल गोविंद मोदी, घनश्याम तूरी, अरुण कुमार, मो मुस्लिम, मो ईशाक, नईम खान, उदय दि्वेदी, प्रकाश आंबेडकर, अरशद खान, दामोदर यादव, नवनीत ओझा बंटी, राखी भदानी, चरणजीत मंगू, उत्तम दास पाल, उपेंद्र सिंह, हरभजन सिंह, नंद कुमार राय, प्रेम पांडेय, अभिजीत राज कुंदन, सुबोध सिंह बोधी, उपेंद्र राय, पंकज सिंह, रोहित जायसवाल, जहीरूद्दीन, कामेश्वर पांडेय, संजय बर्नवाल, कुलजीत सिंह, विनोद कुमार, किशोर भाटिया, सहदेव कुमार, लक्ष्मण विश्वकर्मा, खोखन कुमार, निरंजन कसेरा मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें:President Election 2022: राष्ट्रपति चुनाव का बजा बिगुल, 18 जुलाई को मतदान, 21 को मतगणना

Related Articles

Back to top button