JharkhandRanchi

जिस ट्रेन की सेवाओं को लेकर शिकायत मिलती रही उसी को मिला आइएसओ प्रमाण पत्रः प्रेम कटारुका

Ranchi : रेलवे की ओर से रांची मंडल की ट्रेन रांची-नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस को आइएसओ 9001:2015 प्रमाण पत्र उच्च गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली के लिए, आइएसओ 14001:2015 प्रमाण पत्र पर्यावरण प्रबंधन प्रणाली के लिए और आइएसओ 45001: 2018 प्रमाण पत्र व्यावसायिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा (ऑक्यूपेशनल हेल्थ एंड सेफ्टी मैनेजमेंट सिस्टम) के लिए प्रदान किये गये हैं. जिसे लेकर रांची मंडल अपनी उपलब्धियां गिना रहा है. लेकिन यह प्रमाण पत्र दिये जाने को लेकर झारखंड पैसेंजर्स एसोसिएशन ने आपति जतायी है. एसोसिएशन के सचिव प्रेम कटारुका ने कहा कि धन्य है विभाग और अधिकारी जो चना-भूंजा की तरह कोरोना संक्रमण काल में आइएसओ प्रमाण पत्र बांट रहे हैं.

वह भी उस गाड़ी के लिए जिसके रख-रखाव, खान-पान, गंदे व गीले बेडरोल के अलावा सामान्य सुविधाओं को लेकर झारखंड हाइकोर्ट के जज, रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति के सदस्यों, विभिन्न रेल यात्रियों से जुड़े संगठनों शिकायत की और आवाज उठायी.

इसे भी पढ़ें:लोकसभा में संजय सेठ ने की कॉमन सिविल कोड की वकालत, कहा देश पंथनिरपेक्ष है तो कानून व्यवस्था भी सबके लिए एक हो

उन्होंने कहा कि कोरोना के कारण लाक डाउन लगने के बाद भी बहुत ज्यादा सुधार नहीं हुआ. घटिया और कम मात्रा में खाना आपूर्ति में, फिर भी इस तरह का प्रमाण पत्र दिया गया है.

सेवाओं के लिए यात्री तरसते रह गये. बताते चलें कि रांची रेल मंडल के प्रमुख ट्रेनों में एक ट्रेन 20839/ 20840 रांची-नयी दिल्ली-रांची राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन को आइएसओ से नवाजा गया है.

इसे भी पढ़ें:जयपुर रैली के लिए आलमगीर, पत्रलेख समेत कई कांग्रेसी रवाना, 12 को है रैली

Related Articles

Back to top button