
Chaibasa: 25 सितंबर को करमा पर्व मनाया जाएगा. उससे पहले रविवार को छोटानागपुरी कुड़माली भाखि चारि जागरण अखाड़ा की ओर से करम जाउआ बेड़हा शोभा यात्रा निकाली गई, यह शोभा यात्रा चक्रधरपुर पोटका उलीडीह मोड़ से आसनतलिया हैलीपेड मैदान तक निकाली गई. शोभायात्रा यात्रा में चक्रधरपुर, बंदगांव और सोनुआ प्रखंड के 50 कुड़मी बहुल क्षेत्र के महिला पुरूष पारंपरिक वेशभूषा के साथ शामिल हुए. 5 किलोमीटर तक पैदल शोभायात्रा निकाली गई. शोभा यात्रा रविवार को दिन के लगभग 12.30 बजे पोटका उलीडीह मोड़ से परंपरा के तहत माथे पर जाउआ रख कर विधिवत मांदल के थाप पर नाचते गाते चल रहे थे.

शोभा यात्रा में शामिल लोगों को जगह जगह रोककर समाज के लोगों ने जलपान का भी व्यवस्था कराया. शोभा यात्रा का नेतृत्व समाज सेवी बसंत महतो कर रहे थे. इस अवसर पर समाज के महिलाएं पुरुष और बच्चे शामिल थे. शोभायात्रा के दौरान पांच जगहों पर जाउआ को रोक पर नृत्य किया गया. मौके पर बसंत महतो ने कहा कि समाज को जागरुक करने के लिए यह कार्य आयोजित किए गए हैं. पहले करमा पूजा घरों में मनाए जाते थे. युवाओं को पारंपरिक संस्कृति से जोड़ने के लिए शोभायात्रा निकाला गया है। वहीं लोगों में काफी उत्साह है





