JharkhandJharkhand PoliticsJharkhand StoryKhas-KhabarLead NewsMain SliderNEWSRanchiTOP SLIDERTop Story

उत्तराखंड टनल हादसे से रेस्क्यू किए गए श्रमिकों को 1.11 करोड़ की विभिन्न योजनाओं से जोड़ेगी राज्य सरकार

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने रेस्क्यू किए गए झारखंड के श्रमिकों से की मुलाकात

Ranchi: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से शुक्रवार देर शाम कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखंड के यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल हादसे से सुरक्षित रेस्क्यू किए गए झारखंड के 15 श्रमिकों और उनके परिजनों से मुलाकात की. इससे पहले मुख्यमंत्री के निर्देश पर राज्य के श्रमिकों और उनके परिजनों को आज एयरलिफ्ट कराकर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची लाया गया.

इसे भी पढ़ें: उत्तरकाशी टनल हादसे से बचकर निकले 15 श्रमिकों की हुई घर वापसी, रांची एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

रांची आने वाले श्रमिकों में श्री विश्वजीत कुमार वर्मा (गिरिडीह), श्री सुबोध कुमार वर्मा (गिरिडीह), श्री अनिल बेदिया (रांची) श्री राजेंद्र वेदिया (रांची) श्री सुकराम बेदिया (रांची), श्री टिंकू सरदार (पूर्वी सिंहभूम), श्री गुणधार नायक (पूर्वी सिंहभूम) श्री रंजीत लोहार (पूर्वी सिंहभूम) श्री रविंद्र नायक (पूर्वी सिंहभूम) श्री समीर नायक (पूर्वी सिंहभूम) श्री भुक्तु मुर्मू (पूर्वी सिंहभूम), श्री महादेव नायक (पश्चिमी सिंहभूम), श्री चमरा उरांव (खूंटी), श्री विजय होरो (खूंटी), श्री गणपति होरो (खूंटी) शामिल हैं.

श्रमिकों से क्या कहा सीएम हेमंत सोरेन ने 

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर सभी श्रमिकों से कहा कि श्रमिकों के साथ है राज्य सरकार. मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने श्रमिकों की सुरक्षा और कल्याण के लिए कई योजनाओं को शुरू किया है. जल्द देश के लगभग एक दर्जन राज्यों से एक इकरारनामा करने हेतु प्रस्ताव भेजा जाएगा. इस इकरारनामा के तहत प्रवासी मजदूरों को हमारी सरकार हरसंभव मदद कर सकेगी.

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को हुनरमंद बनाने के लिए राज्य सरकार काम कर रही है. विगत कुछ महीनों में ही युवाओं को हुनरमंद बनाकर कई निजी क्षेत्रों में हजारों नौकरियां दी गयी हैं. इसके साथ-साथ सरकार सरकारी नौकरियों के तहत भी नियुक्तियां दे रही है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब आप श्रमिक भाइयों के टनल हादसे में फंसने की सूचना मिली तब आपके परिजनों के साथ-साथ पूरे राज्यवासियों के लिए भी काफी चिंता और डरावना का समय रहा। हम सभी लोग आपके सकुशल वापसी की प्रार्थना कर रहे थे. मुख्यमंत्री ने श्रमिकों के साहस, धैर्य और बहादुरी की भी सराहना की.

श्रमिकों को योजनाओं से जोड़ने का निर्देश

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अधिकारियों को उपस्थित श्रमिकों को 1 करोड़ 11 लाख रुपए से अधिक राशि की विभिन्न योजनाओं से जोड़ने हेतु निर्देश दिया है. मुख्यमंत्री ने श्रमिकों को अबुआ आवास योजना, पेंशन योजना, आयुष्मान कार्ड, कृषि यंत्र, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, मनरेगा जॉब कार्ड, मुख्यमंत्री पशुधन योजना, पशुशेड योजना, ग्राम गाड़ी योजना समेत अन्य योजनाओं से आच्छादित करने का निर्देश अधिकारियों को दिया है. मुख्यमंत्री ने श्रमिकों से कहा कि कहा कि मैं स्वयं आपके रोजगार और आपको दिए जाने वाले योजनाओं की मॉनिटरिंग करूंगा.

श्रमिकों को दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड टनल हादसे में फंसे आप सभी श्रमिक सकुशल अपने राज्य एवं घर आ वापस आ गए हैं, यह आपके परिवारजनों के साथ-साथ पूरे राज्यवासियों के लिए खुशी की बात है. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने सभी श्रमिकों को अंग वस्त्र और शॉल भेंटकर अपनी ओर से शुभकामनाएं दीं. इस दौरान श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता, विधायक विनोद सिंह, मुख्य सचिव सुखदेव सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

Related Articles

Back to top button