Giridih

गिरिडीह: पेयजलापूर्ति योजना का पाइप चोरी करते ट्रक चालक को ग्रामीणों ने पकड़ा, किया पुलिस के हवाले

Giridih: गिरिडीह के डुमरी थाना इलाके के जीतपुर के बडकी बरगी गांव में ट्रक से पाइप चोरी करते हुए ग्रामीणों ट्रक चालक को पकड़ा. अब डुमरी पुलिस चालक से पूछताछ में जुटी हुई है. घटना शनिवार की अहले सुबह की बतायी जा रही है. जब जीतपुर के बडकी बरगी गांव में ग्रामीण पेयजलापूर्ति योजना का लाखों रुपये का पाइप गांव में लगने के लिए ट्रक से आया हुआ था. इस दौरान गिरोह के सरगना के इशारे में चालक ने पाइप लोड ट्रक को जीतपुर में बडकी बरगी गांव में अनलोड करने के लिए खड़ा कर दिया. वहीं दूसरे दिन अहले सुबह चालक के साथ मास्टर माइंड और सारे अपराधी ट्रक से पाइप की चोरी करने के लिए उसे उतारने लगे, इसका आवाज सुनकर ही ग्रामीणों की नींद टूटी और सारे अपराधी फरार हो गए. सिर्फ चालक को ही पकड़ा जा सका. इस बीच डुमरी थाना पुलिस भी घटनास्थल पहुंच कर चालक को कब्जे में लेते हुए उसे पूछताछ में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस-जेएमएम के लोकसभा उम्मीदवारों पर अब भी संशय बरकरार, धनबाद और गोड्डा हॉट सीट

Related Articles

Back to top button