JharkhandRanchi

बजट में सर्वजन सुखाय, सर्वजन हिताय की भावना समाहित है : पूर्णिमा नीरज सिंह

Ranchi: कांग्रेस विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव द्वारा पेश किए गए बजट को सर्वजन सुखाय, सर्वजन हिताय की भावना को चरितार्थ करनेवाला बजट करार दिया है. कहा कि कोरोना की विकराल कालखंड के बाद जिस तरह से हेमन्त सरकार ने दृढ़ इक्षाशक्ति के साथ राज्य की अर्थव्यवस्था को न सिर्फ पटरी पर लाया है बल्कि विकास दर में ऊंची छलांग लगाई है. आज अपने आप मे बेस्ट वित्तीय प्रबंधन को दर्शाता है. बजट में स्थापना मद की राशि को कम और योजना मद की राशि को बढ़ाकर वित्त मंत्री ने विकास की धारा को आगे बढ़ने का निश्चय दिखाया है. कहा कि योजना मद में राशि के बढ़ने से रोजगार के भी द्वार खुलेंगे. उन्होनें कहा कि बजट झारखंड की जनता के भावनाओं के अनुकूल है. महिला एवं बाल विकास विभाग में 60 प्रतिशत राशि बढ़ाई गई है. इसी तरह सरकार ने आधारभूत संरचना को विकसित करने के लिए बजट राशि मे प्राथमिकता थी है. जिस तरह से वित्त मंत्री ने कहा था कि यह वर्ष क्रियान्वयन का वर्ष होगा वह बजट में साफ दिख रहा है. एक सवाल के जवाब में उन्होनें कहा कि विपक्ष का काम सिर्फ भ्रम फैलाना है. विपक्ष को जनता का विकास रास नहीं आता है. वित्त मंत्री ने बजट आकर को 15 प्रतिशत बढ़ाया है. योजना मद की राशि 70 हजार करोड़ से ज्यादा है. विपक्ष को यह समझना चाहिये कि जब योजना मद की राशि बढ़ती है तो रोजगार सहित कई क्षेत्र के द्वार खुलते हैं.

इसे भी पढ़ें: झूठ का पुलिंदा है झारखंड सरकार का बजटः सुदेश महतो

Related Articles

Back to top button