JamshedpurJharkhand

शहर में धीमी हुई कोरोना की रफ्तार, संक्रमित मरीजों से ज्यादा हुआ स्वस्थ्य होने वालों का आंकड़ा

jamshedpur : शहर में कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीरे धीरे कर के धीमी होती जा रही है. रविवार को जिले पूर्वी सिंहभूम जिले के अंदर 172 नए मामलों की पुष्टि हुई है वही 404 लोगों को जिले भर में स्वाथ्य होने पर अलग अलग अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया है. अब तक जिले के अंदर कुल कोरोना 67379 मामले मिल चुके है साथ ही जिले के अंदर कुल एक्टिव केसों की संख्या 1605 हो चुकी है और मौतो का आंकड़ा 1132 हो चुका है.

15 से 18 आयु वर्ग में 4289 योग्य लाभुकों ने आज लगवाया टीका, अभियान के अंतिम दिन ज्यादा से ज्यादा लाभुकों के टीकाकरण का होगा प्रयास

पूर्वी सिंहभूम जिले में सोमवार को शहर में 18+ के 13 तथा 15-18 आयु वर्ग में 07 सेंटर, ग्रामीण क्षेत्र में 18+ के 27 तथा 15-18 के लिए 129 सेंटर पर टीकाकरण किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्र में 06 सेंटर पर बूस्टर डोज उपलब्ध रहेंगे.

वरीय प्रभारी वैक्सीनेशन कोषांग- सह- एसडीएम धालभूम संदीप कुमार मीणा ने कहा कि 15-18 आयु वर्ग के लिए महा टीकाकरण अभियान के अंतिम दिन कल जिला में व्यापक स्तर पर टीकाकरण कार्यक्रम का संचालन किया जाएगा. जिला प्रशासन इस दिशा में प्रयासरत है कि सभी छूटे हुए योग्य लाभुक का टीकाकरण सुनिश्चित करायें.कहा कि संक्रमण से बचाव के लिए कोविड टीका ही एकमात्र उपाय है ऐसे में सभी योग्य लाभुक जल्द से जल्द अपने नजदीकी केंद्र पर जाकर टीका लेना सुनिश्चित करें.

Related Articles

Back to top button