Jamshedpur

गालुडीह महुलिया में समाज के लोगों ने विधवा का किया अंतिम संस्कार

Galudih : महुलिया पंचायत के कालीमाटी गांव की रहने वाली 80 वर्षीया विधवा सावित्री हालदार काफी समय से बीमार चल रही थी. बुजुर्ग सावित्री के परिवार में कोई नहीं है. पति के मौत के बाद सावित्री असहाय हो गई थी. विधना को भोजन की व्यवस्था भी मुखिया और गांव के लोग करते थे. रविवार को उसकी मृत्यु हो गई. सूचना पाकर मुखिया सुभाष सिंह कालीमाटी गांव पहुंचे. समाज के लोगों को एकत्रित किया गया.  समाज के लोगों ने विधवा सहयोग करके गालूडीह शमशान में अंतिम संस्कार किया गया. मुखिया सुभाष सिंह ने कहा कि 10 दिन बाद हिन्दू रिवाज के अनुसार सभी के सहयोग से श्राद्धकर्म किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें- घाटशिला : एटक के शिविर में 42 यूनिट रक्त संग्रह

 

 

Related Articles

Back to top button