
Ghatshila : एचसीएल-आईसीसी की ओर से आजादी के अमृत महोत्सव पर एटक से सम्बद्ध यूनियन कार्यालय में सोमवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्घाटन यूनिट हेड संजय कुमार सिंह ने किया. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के आह्वान पर अमृत महोत्सव मनाई जा रही है. इसकी शुरुआत रक्तदान शिविर से हुई है. आने वाले दिनों में और भी कार्यक्रम किये जायेंगे. शिविर में कुल 42 यूनिट रक्त संग्रह किया गया.
ये थे मौजूद
मौके पर एचआर हेड अर्जुन लोहरा, बीएन सिंहदेव, ओमप्रकाश सिंह, काशु हांसदा, विद्युत मजुमदार, जयंत उपाध्याय, एनके राय, अरिंदम मुखर्जी, विंध्याचल पांडेय, संजय कुमार, बापी बनर्जी, राकेश दूबे, प्रशांत कुमार सिंह आदि मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें- मुसाबनी लाठिया में 120 वर्षों से हो रही है मनसा पूजा, इस बार भी धूम




