GoddaJharkhandJharkhand PoliticsJharkhand StoryKhas-KhabarLead NewsRanchi

महगामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने सिंघाड़ी पंचायत में वर्षों से बेकार पड़े PHC भवन का नर्सिंग कॉलेज के तौर पर उपयोग शुरू करने का दिया सुझाव

Ranchi: महगामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने उनके विधानसभा क्षेत्र के परसा सह मेहरमा के सिंघाड़ी पंचायत में वर्षों से बनकर बेकार पड़े पीएचसी भवन (प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र) के लिए चिंता जतायी है. इस संबंध में उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्यर सचिव अरूण कुमार सिंह से रांची में मिलकर अपनी भावनाओं को अवगत कराते कुछ सुझाव भी दिए हैं. उनसे कहा कि विशाल पीएचसी भवन विगत कई वर्षों से देख रेख के अभाव में बहुत बुरी हालत में है. बिना उचित उपयोग के बेकार पड़ा है. ऐसे में इसके उपयोग की पहल हो. उन भवनों की मरम्मत कराने के बाद उनमें युवाओं के लिए पैरामेडिकल की ट्रेनिंग शुरू की जा सकती है. या फिर इसमें नर्सिंग कॉलेज शुरू किये जाने से भी इसका लाभ मिलेगा.
इसे भी पढ़ें: पूर्णिमा नीरज सिंह ने की निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज में आउटसोर्सिंग कर्मियों को रेगुलर किए जाने की मांग

दीपिका पांडेय के मुताबिक पिछली बार सचिव से मिलने के बाद प्रेझा फाउंडेशन की टीम ने इस भवन का निरीक्षण किया था. इसके बाद से इस दिशा में अग्रतर कार्य हो रहा है. इसके अलावा होम्योपैथिक कॉलेज, गोड्डा में अनुबंध पर पदस्थापित डॉक्टरों के वेतन भुगतान के लिए भी सचिव का ध्यान आकृष्ट कराया गया है. लंबे समय से डॉक्टरों का पेमेंट लंबित है. सचिव से ठाकुरगंगटी रेफरल हस्पताल को CHC का दर्जा देते हुए उत्तम स्वास्थ्य व्यवस्था मुहैया कराने का अनुरोध भी किया गया है. साथ ही अच्छे डॉक्टर्स, अनुभवी मेडिकल स्टाफ मुहैया कराये जाने से आमजनों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने के संबंध में भी बात हुई है.

Related Articles

Back to top button