Corona_UpdatesCrime NewsHazaribaghJharkhand

25 दिन से थाने में पड़े ऑक्सीजन टैंकर को चौपारण पुलिस ने छोड़ा

Hazaribag: कोविड-19 वैशिक महामारी के इस दौर में जमशेदपुर से फरीदाबाद, यूपी जा रहे ऑक्सीजन लदे गैस टैंकर को मंगलवार को चौपारण थाना ने कागजी कार्रवाई कर छोड़ दिया. एक सड़क दुर्घटना के कारण दस अप्रैल को टैंकर को जब्त किया गया था.

बताया गया कि जीटी रोड महूदी मोड़ के समीप दस अप्रैल को एक महिला की मौत गैस टैंकर के चपेट में आने से हो गई थी. इस घटना के कारण ऑक्सीजन लदा टैंकर थाने में रखा गया था.

जिला प्रशासन, बार एसोसिएशन के सहयोग तथा थाना प्रभारी विनोद तिर्की, एसआइ सहदेव मुंडा तथा वकील रामाधीन पासवान के प्रयास से मंगलवार को ऑक्सीजन टैंकर संख्या जेएच05सीडी/7145 थाना से छूट गया.

इसे भी पढ़ें :कोरोना को हल्के में ना लें, शेरों को भी नहीं छोड़ रहा, 8 एशियाई शेर संक्रमित मिले

कोविड-19 में ऑक्सीजन के कमी को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने जनहित को ध्यान में रखकर ऑक्सीजन गैस टैंकर को कोर्ट से रिहाई कराने को प्राथमिकता दी.

ऑक्सीजन गैस टैंकर को छोड़ने में प्रशासन के सहयोग के लिए जोनल मैनेजर मनीष कुमार चौबे, ट्रांसपोर्टर बिपिन सिंह तथा ऑक्सीजन लेडे कंपनी एयरवेज सुपरवाइजर पंकज प्रसाद ने जिला और स्थानीय प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया.

इसे भी पढ़ें :चुनाव परिणाम के बाद बंगाल में सियासी हिंसा का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

Related Articles

Back to top button