
Patna : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी अब हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं रहेंगे. उन्होंने शनिवार को यह घोषणा की है. हम की ओर से डॉ भीमराम आंबेडकर की जयंती पर आयोजित गरीब चेतना सम्मेलन में श्री मांझी ने अध्यक्ष पद छोड़ने की बात कही. उन्होंने कहा कि हम के अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष उनके बेटे संतोष मांझी सुमन होंगे. जीतन राम मांझी ने कहा कि ऐसा नहीं है कि हम पार्टी को छोड़ कर जा रहे हैं. जब तक कि मेरे शरीर में प्राण रहेगा तब तक हम पार्टी के लिए काम करते रहेंगे. उन्होंने कहा कि हम संरक्षक के रूप में पार्टी के साथ जुड़े रहेंगे.
इसे भी पढ़ें : पटना: पेट्रोल और डीजल के बाद CNG और PNG की कीमतों में बढ़ोतरी, जानें नए रेट्स
गरीब चेतना सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध ने भी कहा है कि शिक्षित बनो. बाबा साहेब ने भी यही बात की. लोहिया ने कहा था कि राष्ट्रपति का बेटा हो या भंगी का बेटा, सब एक स्कूल में पढ़ें. सरकार से हम पूछना चाहते हैं कि क्या यह हुआ. कोई पार्टी या किसी संगठन ने कॉमन एजुकेशन का नाम लिया. कोई नहीं उठाया. सत्ता में रह कर गरीबों के साथ बेइमानी की है. हम आखिरी दौर में हैं. मेरी जुबान जब तक चलेगी तबतक समान शिक्षा की आवाज उठाऊंगा. उन्होंने कहा कि दुनिया में दो जात है. एक अमीर और दूसरा गरीब.
उन्होंने कहा कि गरीब, दलित, पिछड़ा का बेटा सरकारी स्कूल में पढ़ता है, लेकिन क्या सरकारी विद्यालय में सुविधाएं हैं. जब मैं कहता हूं तो लोगों को दुख लगेगा. स्कूलों में कम्प्यूटर है, पर पढ़ानेवाला नहीं. उन्होंने राज्य और देश में सरकारी शिक्षा की बदहाल स्थिति पर चिंता जाहिर की.
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर : घूस लेने की आरोपी पंसस श्वेता जैन एक बार फिर सुर्खियों में, आचार संहिता के उल्लंघन का हो सकता है मामला दर्ज




