JharkhandRanchi

मेयर ने कहा – कहीं वेजिटेबल मार्केट का भी हाल अटल स्मृति वेंडर मार्केट वाला न हो जाये

Ranchi : मेयर डॉ आशा लकड़ा ने गुरुवार को नागा बाबा खटाल स्थित वेजिटेबल मार्केट का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने पाया कि मार्केट में बारिश का पानी आने की संभावना है. जिससे बेसमेंट में पानी भर जायेगा. उन्होंने कहा कि अभी से इसका इंतजाम करने की जरूरत है नहीं तो यहां की स्थिति भी अटल स्मृति वेंडर मार्केट वाली हो जायेगी. बेसमेंट में अभी ही काफी पानी जमा है. साथ ही उन्होंने कहा कि तत्काल चारों ओर 7-8 फीट का शेड बढ़ाने को कहा गया है कि जिससे पानी मार्केट के अंदर न आये. नहीं तो आनेवाले दिनों में जिसे भी संचालन का जिम्मा दिया जायेगा उसके लिए सिर दर्द बन जायेगा. बताते चलें कि करोड़ों रुपये खर्च कर बनाये गये अटल स्मृति वेंडर मार्केट के बेसमेंट में हमेशा पानी भरा रहता है.

इसे भी पढ़ें – हाइकोर्ट ने पूर्व डीजीपी डीके पांडेय की पत्नी पूनम पांडेय के खिलाफ 20 दिसंबर तक पीड़क कार्रवाई नहीं करने का दिया निर्देश

मॉडल में बदलाव ठीक नहीं

मार्केट बनाने के पहले जो मॉडल हमें दिखाया गया था उसपर हमने सहमति दी थी. अब निर्माण में काफी बदलाव कर दिया गया है जो सही नहीं है. जिस तरह से आबादी बढ़ रही है उसके हिसाब से और जगह देने की जरूरत थी. ट्रैफिक की समस्या से निजात दिलाने के लिए मार्केट का निर्माण कराने को कहा गया था जिससे जाम की समस्या दूर हो जाये. लेकिन मार्केट को देख कर यही लग रहा है कि समस्या का समधान नहीं हो पायेगा.

फूड कोर्ट में एक टॉयलेट पर आपत्ति

मेयर ने कहा कि फूड कोर्ट में एक ही टॉयलेट बनाया गया है. जहां पर दो टॉयलेट की व्यवस्था तत्काल की जाये. अगर किसी वजह से बाथरूम का दरवाजा बंद न हुआ तो शर्मशार होना पड़ सकता है. इसलिए दो टॉयलेट बनाने का आदेश उन्होंने दिया. जिसमें एक टॉयलेट पुरुषों के लिए और दूसरा महिलाओं के लिए होगा.

10.86 करोड़ की आयी है लागत

राजभवन के पास 10.86 करोड़ की लागत से मार्केट का निर्माण कराया गया है. लेकिन इस मार्केट में पानी की निकासी के लिए नाला नहीं है. जिससे पानी रोड पर बहेगा. मेयर ने ठेकेदार को तत्काल समस्या दूर करने का आदेश दिया. उन्होंने कहा कि मार्केट 3 फ्लोर का है जिसमें 193 दुकानों की नंबरिंग की गयी है. इसके अलावा 86 ठेले वालों को दुकान लगाने की जगह दी गयी है. जिनके दुकान लगाने का समय निर्धारित किया जायेगा.

इसे भी पढ़ें – 31 अक्टूबर तक नियुक्ति एवं सेवाशर्त नियमावली की विसंगतियों को करें दूरः हेमंत सोरेन

Related Articles

Back to top button