
Ranchi : रांची नगर निगम अंतर्गत जितने भी मॉल और कॉमर्शियल कांप्लेक्स हैं, उनके पार्किंग स्पॉट पर वाहन खड़े करने पर निगम के तय रेट पर शुल्क लिये जाने का निर्देश दिया गया है. यह रेट प्रति 3 घंटे के लिए दो पहिया वाहनों से 5 और चार पहिया वाहनों से 20 रुपये लिया जाना है.
यह निर्देश डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय ने दिया है. लेकिन डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय के निर्देश की राजधानी के अधिकांश मॉल व कॉमर्शियल कांप्लेक्स संचालक जमकर धज्जियां उड़ रहे हैं.
इसे भी पढ़ें : झारखंड महागठबंधन : सीट का दावा कर प्रेशर पॉलिटिक्स में उतरीं कांग्रेस-आरजेडी
पार्किंग शुल्क लेने वाले कहते हैं, जहां शिकायत करनी है, वहां कर दो
यूं कहें कि तो डिप्टी मेयर का निर्देश महज दिखावा बन कर रह गया है. जनता के हित में दिये उनके कागजी फरमान को शहर के मॉल व कॉमर्शियल कांप्लेक्स संचालक मानने से इनकार कर रहे है. आज भी कई मॉल में पुरानी दर पर ही पार्किंग शुल्क लिया जा रहा है. इस कड़ी में मेन रोड स्थित रोस्पा टावर सबसे आगे है.
जब उनसे कहा जाता है कि निगम ने पार्किंग शुल्क की नयी दर तय की है, तो पार्किंग शुल्क लेने वाले कहते हैं कि जहां शिकायत करनी है, वहां कर दो. इस वजह से रोजाना कई मॉल में आम लोगों व पार्किंग स्टाफ में बकझक हो रही है.
इसे भी पढ़ें : डबल डिजिट में पहुंचने को आजसू बेकरार, 19 सीटों पर है दावेदार
डिप्टी मेयर ने दिया था निर्देश, पर हो रही है मनमानी
बताते चलें कि गत 30 सितम्बर को डिप्टी मेयर ने अपने निगम कार्यालय कक्ष में राजधानी के अधिकांश मॉल संचालकों के साथ बैठक की थी. इसमें तय हुआ था कि राजधानी के सभी मॉल में वाहन पार्क करने वालों से अब निगम की दर पर ही शुल्क लिया जायेगा. यानि दो पहिया वाहनों के लिए प्रतिदिन 3 घंटे के लिए 5 रुपये और चार पहिया वाहनों के लिए प्रति 3 घंटे के लिए 20 रुपये लिये जायेंगे.
उन्होंने इस संदर्भ में निगम की बाजार शाखा द्वारा सभी मॉल और कॉमर्शियल कांप्लेक्स संचालकों को एक पत्र भी जारी करने की बात कही थी. मॉल से पार्किंग वसूलने वालों को जब कहा जाता है कि निगम ने रेट में कमी की है, तो वे कहते है कि यहां यही रेट लिया जायेगा.
अभी रोस्पा टावर के पार्किंग शुल्क की ये रसीद मेरे एक सहयोगी ने मुझे दी है,आज की ही है।सुना है,पार्किंग शुल्क 5 रुपये हो गया है।इनसे 10 रुपये वसूले गए,ये कहते हुए कि जहां शिकायत करनी हो,कर लो।अब इन्हें क्या जवाब दूं? @ceo_ranchi @AshaLakraMayor @sanjeevkrvijay @bjpcpsingh @FJCCI pic.twitter.com/Fj5Bp3uifb
— Mahesh Poddar (@maheshpoddarjhr) October 12, 2019
महेश पोद्दार भी जता रहे नाराजगी
निगम द्वारा जारी पार्किंग शुल्क दर के नये फरमान को नहीं मानने पर सांसद महेश पोद्दार भी नाराजगी जता रहे हैं. उन्होंने अपने सोशल मीडिया ट्विटर पर रोस्पा टावर द्वारा ली जा रही पार्किंग शुल्क रसीद की कॉपी को शेयर किया है. उन्होंने लिखा है कि पार्किंग शुल्क 5 रुपये होने के बावजूद रोस्पा टावर में 10 रुपये लिये जा रहा है. जब नये रेट की बात शुल्क वसूलने वाले स्टॉफ से की जाती है, तो वे कहते हैं कि जहां शिकायत करनी है, वहां कर दो.
इसे भी पढ़ें : #Assembly_election: 193736 नये मतदाता विधानसभा चुनाव में करेंगे वोट, हटाये गये 23 हजार नाम




