NationalNEWS

‘बायजू’ के सीईओ के घर और कार्यालयों पर प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी

Bengluru: प्रवर्तन निदेशालय यानि ईडी ने शनिवार को एडुटेक कंपनी बायजूज़ के सीईओ रवींद्रन बायजू के बेंगलुरु स्थित कार्यालयों और आवासीय परिसर पर छापेमारी की है. मीडिया में आई खबरों के अनुसार, इस दौरान विदेशी विनिमय प्रबंधन क़ानून यानी फेमा के उल्लंघन से जुड़े कई आपत्तिजनक दस्तावेज़’ और डिजिटल डेटा बरामद किए गए हैं. निदेशालय ने मिले दस्तावेज़ों के आधार पर दावा किया है कि पिछले 12 सालों के दौरान बायजू को लगभग 28,000 करोड़ रुपए का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश मिला है.

इसे भी पढ़ें: मुख़्तार अंसारी को यूपी की एक अदालत ने दस साल जेल की सज़ा सुनाई

संस्था के अनुसार, “कंपनी ने भी इस दौरान 9,754 करोड़ रुपए विदेशों में निवेश के नाम पर भेजे हैं.” ईडी की ओर से जारी एक बयान में बताया गया है कि फेमा के प्रावधानों के तहत बायजू के दो कार्यालयों और एक आवासीय परिसर की तलाशी ली गई है. ईडी ने बताया है कि कंपनी के खिलाफ लोगों से कई शिकायतें मिल रही थीं. निदेशालय ने दावा किया है कि रवींद्रन बायजू को कई समन भेजे गए लेकिन वे ईडी के सामने पेश नहीं हुए.

Related Articles

Back to top button