
Ranchi: झारखंड में आने वाले विधानसभा में कुल 1 लाख 93 हजार 736 नए मतदाता मतदान का प्रयोग करेंगे. भारत निर्वाचन आयोग की स्वीकृति के बाद मंत्रिमंडल निर्वाचन विभाग ने विधानसभा चुनाव को लेकर पुनरीक्षण के आधार पर मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है.
पुनरीक्षण के बाद राज्य में कुल मतदाता की संख्या 2 करोड़ 26 लाख 17 हजार 300 के करीब हो गयी है. जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 करोड़ 18 लाख 16 हजार के करीब है.
वहीं महिला मतदाताओं की संख्या 1 करोड़ 08 लाख 1 हजार के करीब है. इस मतदाता सुची के पुनरीक्षण में 86864 पुरुष और 1,06,872 मतदाता को जोड़ा गया है.
इसे भी पढ़ेंः #Japan में 60 सालों में सबसे भयंकर #TyphoonHagibis, 14 की मौत, तेज बारिश ने कहर बरपाया
सूची पुनरीक्षण में लगभग 23 हजार नाम हटाये गये
मतदाता सूची पुनरीक्षण में लगभग 23 हजार नाम हटाये गये हैं. इनमें से कई नाम दो-दो जगहों पर मतदाता सूची में शामिल थे, तो कई मतदाताओं की मृत्यु हो गई थी.
भारत निर्वाचन आयोग की स्वीकृति के बाद मंत्रिमंडल निर्वाचन विभाग ने विधानसभा चुनाव को लेकर विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण के आधार पर मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन शनिवार को कर दिया.
मंत्रिमंडल निर्वाचन विभाग सोमवार को इसका अधिकृत आंकड़ा जारी करेगा.
इसे भी पढ़ेंः #EconomicSlowdown : अब World Bank ने 2019-20 में भारत का GDP अनुमान घटा कर 6 फीसदी किया
छूटे हुए मतदाताओं को मिलेगा एक मौका
सूची में शामिल किये गये 1,93,736 मतदाताओं के नये नाम पुनरीक्षण के बाद शामिल किये गये हैं. इनमें 1,18,16,098 पुरुष तथा 1,08,01,274 महिला मतदाता शामिल हैं. इस संशोधित मतदाता सूची के आधार पर ही विधानसभा का चुनाव होगा.
हालांकि, वैसे योग्य मतदाता जिनका अभी भी मतदाता सूची में नाम शामिल नहीं हो पाया है, उन्हें एक मौका और मिल सकता है.
मिली जानकारी के अनुसार, संबंधित विधानसभा क्षेत्रों में नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि तक मतदाता अपना नाम सूची में शामिल कराने के लिए आवेदन दे सकते हैं.
इसे भी पढ़ेंः #Turkey समर्थक विद्रोहियों का #Syria पर हमला, नौ लोगों को मौत के घाट उतारा, तीन दिन से हो रही है जंग




