
Jamshedpur : सरायकेला जिले के कपाली ओपी अंतर्गत डेमडुबी स्थित अंसारनगर के जब्बार अंसारी की हत्या के मामले के चार महीने बीत चुके हैं. बावजूद इसके हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. सोमवार को इस मामले में जब्बार के परिजनों ने जिला मुख्यालय पहुंचकर एसएसपी आनंद प्रकाश से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने कहा कि हत्याकांड का मुख्य आरोपी तारिक कुरैशी क्षेत्र में खुलेआम घूम रहा है. फिर भी स्थानीय पुलिस उस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है. जब्बार के परिजनों ने एसपी से मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तारिक की जल्द गिरफ्तारी की मांग की.बता दें कि जब्बार अंसारी पूर्व में कपाली थाना का जीप चालक रह चुका है. बीते 27 अगस्त की रात उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. घटना का कारण जमीन विवाद के रुप में उभरकर सामने आया था.




