
Ranchi: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा है कि कसमार प्रखंड के करमा गांव में भूखल घासी की भूख से हुई मौत ने सरकार के सभी बड़े-बड़े दावों की पोल खोल दी है.
मृतक की पत्नी रेखा देवी ने प्रेस को दिए अपने बयान में कहा है कि उनके घर में 4 दिनों से चूल्हा भी नहीं जला था. घर में अनाज का एक दाना भी नहीं था.
प्रतुल के अनुसार गठबंधन सरकार आदिवासी-मूलवासियों और गरीब-गुरबों के कल्याण की बात कहकर सत्ता में आयी थी लेकिन 70 दिनों में ही उसकी असलियत जनता के सामने आ गयी है.
इसे भी पढ़ें : #CoronaVirus का खौफ, डीपीएस बोकारो को अनिश्चितकाल के लिए किया गया बंद
पहले 70 दिनों में लगायी दिल्ली में हाजिरी
शाहदेव ने कहा कि गठबंधन सरकार ने अपने पहले 70 दिन या तो दिल्ली दरबार की हाजिरी में बिता दिया या फिर बदले की भावना से कार्रवाई करने में लगा दिया. गरीबों के कल्याण की बात तो यह सरकार भूल ही गयी.
प्रतुल के अनुसार सरकार इस पूरे मामले में लीपापोती करने में लग गयी है. लेकिन उसे ऐसा ना करके इस मौत के लिए जिम्मेवार तमाम लोगों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करके कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए.
इसे भी पढ़ें : पलामू: 20 साल से फूस की झोपड़ी में रह रहा मुसहर परिवार, सभी सरकारी लाभ से वंचित





145846 59992Fantastic internet site, determined several something completely new! Subscribed RSS for later, aspire to see much more updates exactly like it. 908289