
Giridih : रांची से देवघर जाने के क्रम में सूबे के ग्रामीण विकास मंत्री सह कांग्रेस कोटे के विधायक आलमगीर आलम शनिवार को गिरिडीह के परिसदन भवन पहुंचे. जहां जिला कांग्रेस कमेटी के साथ झामुमो अध्यक्ष संजय सिंह ने मंत्री आलमगीर आलम का स्वागत बुके देकर किया.
मौके पर पत्रकारों से बातचीत के क्रम में मंत्री आलम ने स्थानीय नीति के मुद्दे पर 1932 के खातियान पर कोई भी साफ जवाब देने से इंकार करते हुए कहा कि ये बेहद गंभीर मुद्दे हैं. सत्ता में शामिल सभी दल इस पर विचार-विमर्श कर कोई फैसला लेंगे. इस मुद्दे पर जल्बाजी करना उचित नहीं होगा. कांग्रेस के स्टैंड के सवाल पर मंत्री ने साफ तौर पर कहा कि कुछ भी कहना सही नहीं होगा.

जनहित में जो उचित होगा, वह किया जाएगा. वहीं राज्य में सीएए और एनआरसी को लेकर भी मंत्री आलम ने सर्वदलीय बैठक में फैसला लेने की बात दुहराते हुए कहा कि जरुरत पड़ने पर इस पर विचार किया जाएगा. मंत्री ने एनपीआर को लेकर जल्द ही कोई बड़ा फैसला करने का संकेत दिया. पत्रकारों से बातचीत के क्रम में मंत्री ने कहा कि सदन में प्रतिपक्ष के नेता को लेकर भाजपा सिर्फ हाईवोल्टेज ड्रामा कर रही है. क्योंकि दो तिहाई बहुमत के आधार पर फैसला किया जाता है.
इसे भी पढ़ेंः #CoronaVirus का खौफ, डीपीएस बोकारो को अनिश्चितकाल के लिए किया गया बंद
यहां फंस रहा है पेंच
फिलहाल झाविमो के दो विधायकों ने कांग्रेस की सदस्यता ली है. साफ है कि बहुमत जिधर होगा, उसी अनुसार निर्णय लिया जाएगा. लेकिन विस अध्यक्ष की नजर प्रतिपक्ष के नेता के मुद्दे पर है. मंत्री ने प्रतिपक्ष नेता के मुद्दे को लेकर यह भी कहा कि यह न्यायिक प्रकिया की तरह है.
कहा कि पार्टी विलय और दल बदल का मामला अलग-अलग होता है. दोनों को एक में नहीं मिलाया जा सकता. वक्त आने पर विस अध्यक्ष खुद फैसला करेगें. मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि नए सरकार गठन हुआ, तो सिर्फ उनके ग्रामीण विकास मंत्रालय पर ही 13 हजार करोड़ की जवाबदेही बन गयी है.
इसे भी पढ़ेंः #Delhi_Violence : AAP विधायक अमानतुल्लाह खान ने दिया धार्मिक रंग, कहा, ताहिर हुसैन झेल रहा मुस्लिम होने की सजा
मौके पर ये लोग थे मौजूद
मंत्री आलमगीर आलम के साथ मौके पर ग्रामीण विकास प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता भोला राम, आरईओ के कार्यपालक अभियंता बालाजी चौधरी के अलावे कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नरेश वर्मा और झामुमो अध्यक्ष संजय सिंह के साथ शाहनवाज अंसारी, इरशाद अहमद वारिश, कांग्रेस की नेत्री डा. मंजू कुमारी, नरेन्द्र सिन्हा छोटन, नवीन चौरसिय, प्रो. मुकेश साहु, शादाब अहमद, सब्बन खान, डा. समीर राज चौधरी समेत कई कांग्रेस नेता मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें: #CBI ने पूर्व स्पेशल डायरेक्टर राकेश अस्थाना को क्लिन चिट दी, कहा, सुबूत नहीं मिले, कोर्ट ने मान लिया




