Crime NewsJamshedpurJharkhand

Jamshedpur : कोर्ट हाजत से दो बदमाशों को भागने में मदद करने वाला राहुल बच्चा साकची में चापड़ के साथ धराया

Jamshedpur : जमशेदपुर के साकची थाना अंतर्गत साकची चौक के पास एक युवक को टाइगर मोबाइल के जवानों ने चापड़ के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया. युवक की पहचान कदमा शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर 2 निवासी राहुल बच्चा के रूप में की गई. राहुल बच्चा ने ही कोर्ट हाजत से अमन लाल और सोनू यादव को भागने में मदद की थी. दोनो राहुल बच्चा के ही कंधे में चढ़कर कोर्ट हाजत में लगे वेंटीलेटर को तोड़कर भागे थे. टाइगर मोबाइल के जवानों ने उसे पकड़कर साकची पुलिस को सौंप दिया जहां पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. राहुल ने पुलिस को बताया कि एक व्यक्ति ने उससे उसका मोबाइल छीन लिया था. वह चपाड़ लेकर उसी व्यक्ति को मारने के लिए निकला था. इसी बीच पुलिस ने उसे पकड़ लिया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Related Articles

Back to top button