
Ranchi: कुख्यात मानव तस्कर पन्नालाल महतो की ओर से एनआईए कोर्ट द्वारा डिस्चार्ज पिटिशन को खारिज किए जाने को चुनौती देने वाली याचिका की सुनवाई गुरुवार को हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति अनिल कुमार चौधरी की कोर्ट में हुई. मामले में प्रार्थी की ओर से याचिका वापस लेने का आग्रह किया गया. जिस पर कोर्ट ने अनुमति देते हुए याचिका खारिज कर दी. एनआईए की ओर से अधिवक्ता एके दास ने पैरवी की.
दरअसल, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट, खूंटी में दर्ज कांड संख्या 7/ 2019 को 9 अप्रैल 2020 को एनआईए को स्थानांतरित किया गया है. रांची की एनआईए की विशेष अदालत ने उसके डिस्चार्ज पिटिशन को खारिज कर दिया था जिसे उसने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी. बता दें कि मानव तस्कर पन्नालाल व उसके सहयोगियों पर दिल्ली की प्लेसमेंट एजेंसियों के माध्यम से झारखंड की गरीब लड़कियों को दिल्ली में नौकरी दिलाने के नाम पर तस्करी करने का आरोप है. एनआईए ने वर्ष 2020 में खूंटी के एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट में 19 जुलाई 2019 को दर्ज केस को टेकओवर किया था. रांची एनआईए की विशेष अदालत ने अभी इस मामले में गवाही चल रही है .पन्ना लाल के मामले में एनआईए की ओर से तीन गवाही कराई जा चुकी है. फरवरी माह में पन्ना लाल के साथ उसकी पत्नी सुनीता कुमारी, भाई शिव शंकर गंझू एवं सहयोगी गोपाल उरांव के खिलाफ आरोप गठन किया गया था.
इसे भी पढ़ें: Bihar : JDU के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष RCP सिंह भाजपा में शामिल, कहा- नीतीश केवल बड़ी-बड़ी बातें करते




