BiharCrime NewsLead NewsNEWS

Big News: नवादा में खनन टीम व पुलिसकर्मियों पर बालू माफियाओं ने किया हमला, 3 घायल, सरकारी गाड़ी को भी तोड़ा

Nawada :  जिले के नरहट थाना क्षेत्र के आदर्श गांव खनवां में गुरुवार को बालू माफियाओं ने खनन विभाग के अधिकारियों और पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया. जिसमें 3 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गये है. वहीं खनन विभाग की दो गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई है. मामले में बताया गया कि जैसे ही खनन विभाग के अधिकारी गांव में छापामारी करने पहुंचते हैं. अचानक बालू माफियाओं के द्वारा खनन विभाग के अधिकारी पर हमला कर दिया. जिससे बाल-बाल बचे खनन विभाग के इंस्पेक्टर अमित कुमार को माफियाओं ने खदेड़ दिया. जहां पर वह अपनी जान बचाकर भागे वहीं उनके साथ रहे पुलिसकर्मी तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. तीनों पुलिसकर्मी को अस्पताल में इलाज कराया गया.

नरहट थाना प्रभारी सरफराज इमाम ने बताया कि दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर माफियाओं को खदेड़ा गया और वहां पर मौजूद रहा दो ट्रैक्टर को भी जब्त कर थाना लाया गया है. पुलिस पर हमला हुआ गाड़ी का तोड़फोड़ करने वाले लोगों को बख्शा नहीं जाएगा. जल्द ही लोगों की गिरफ्तारी की जाएगी. उन्होंने बताया कि 3 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए हैं.  खनन विभाग के इंस्पेक्टर अमित कुमार के गाड़ी क्षतिग्रस्त हुआ है.

इसे भी पढ़ें: नवादा के मंडल कारा में छापेमारी, नहीं मिला आपत्तिजनक सामान

Related Articles

Back to top button