Giridih

गिरिडीह में नकली पानी टंकी बनाने वाली फैक्ट्री में छापा, 16 वाटर टैंक बरामद

Giridih: शहर के अरगाघाट-मकतपुर रोड स्थित डायनेमिक इंटरप्राइजेज में आशीर्वाद कंपनी की टंकी बनाने की शिकायत पर गुरुवार को नगर थाना पुलिस ने छापेमारी की. फैक्ट्री से पुलिस को 16 टंकी मिली. छापेमारी के दौरान दिल्ली बेस्ड आशीर्वाद कंपनी के अधिकारी भी पुलिस के साथ थे. फैक्ट्री में आशीर्वाद के अलावे अन्य कंपनियों के नकली लोगो लगाकर पानी टंकी बेचने की बात कही जा रही है. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पायी है.

जानकारी के अनुसार आशीर्वाद कंपनी के पदाधिकारी मो. शाकिर अली को जानकारी मिली थी कि गिरिडीह के अरगाघाट रोड स्थित डायनेमिक इंटरप्राईजेज पानी टंकी में आशीर्वाद कंपनी की डुप्लीकेट पानी टंकी का निर्माण किया जा रहा है. जबकि अरगाघाट की यह फैक्ट्री खुद भी फर्निश कंपनी के नाम से पानी टंकी बनाती है. इसी सूचना के आधार पर मो. शाकिर अली गुरुवार को नगर थाना पहुंचे, तो पुलिस ने फैक्ट्री में छापेमारी किया. दिल्ली से आए आशीर्वाद कंपनी के मो. शाकिर के आवेदन पर पुलिस ने फैक्ट्री के मालिक मनीष तर्वे और प्रबंधन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. बताते चलें कि चार साल पहले इसी पानी टंकी बनाने वाली फैक्ट्री डायनेमिक इंटरप्राइजेज में ब्लास्ट हुआ था, जिसमें मजदूर की मौत भी हुई थी.

इसे भी पढ़ें: गिरिडीह: हत्याकांड में आरोप तय होने के बाद कोर्ट से भागा कैदी, बस स्टैंड से पकड़ाया

Related Articles

Back to top button