HEALTHJharkhandJharkhand StoryKhas-KhabarLead NewsRanchi

गांव- गांव तक स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ देने को बाइक एंबुलेंस की खरीदारी में लगी सरकार

Ranchi: स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ गांवों तक पहुंचाने के मकसद से राज्य सरकार ने बाइक एंबुलेंस (BIKE AMBULANCE) की सुविधा मुहैया कराने की तैयारी में है. स्वास्थ्य विभाग, झारखंड (झारखंड मेडिकल एंड हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट एंड प्रोक्योरमेंट कॉरपोरेशन) ने इसके लिए टेंडर भी जारी कर दिया है. JMHIDPCL ने एंबुलेंस सुविधा मुहैया कराने को एजेंसियों से १3 से 20 अप्रैल के बीच आवेदन मांगे हैं। एंबुलेंस के लिए 5000 रुपये की फीस लगेगी जबकि EMD के तौर पर 7 लाख रुपये जमा करने होंगे.

इसे भी पढ़ें: विधायक इरफान अंसारी के सवाल पर मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा – 175 बाइक एंबुलेंस जल्द शुरू होगा

सदन में सवाल पर सरकार गंभीर

गौरतलब है कि पिछले दिनों झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान विधायक इरफान अंसारी, अमर कुमार बाउरी और भानु प्रताप शाही ने बाइक एंबुलेंस सेवा, राष्ट्रीय स्वास्थ्य अभियान के तहत संचालित एंबुलेंस के ड्राइवरों को मानदेय भुगतान नहीं किए जाने का मसला उठाया था। इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने आश्वस्त करते कहा था कि राज्य में जल्द ही 175 बाईक एंबुलेंस की शुरुआत होगी। साथ ही उन्होंने 75 नये एंबुलेंस की भी सुविधा उपलब्ध कराए जाने का भरोसा दिलाया था। कहा था कि बाईक एंबुलेंस के जरिये दुर्गम इलाकों में इसका लाभ दिए जाने की जानकारी दी थी। मंत्री ने यह भी बताया था कि इस एंबुलेंस के क्रय की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। जानकारी के मुताबिक, विधानसभा में सरकार द्वारा दिए गए जवाब के बाद से ही स्वास्थ्य विभाग की ओर से बाइक एंबुलेंस के खरीद की प्रक्रिया तेज हुई है.

 

Related Articles

Back to top button