
Koderma: रविवार देर शाम जिले के चंदवारा थाना अंतर्गत उरवां में तेज रफ्तार कार के अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा जाने से एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. घटना में चार अन्य युवक घायल हैं. जानकारी के अनुसार कार जेएच12एम 5501 से युवक तिलैया डैम से उरवां की ओर जा रहे थे. तितिरचांच के समीप कर पर चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार पेड़ से टकरा गयी. इस घटना में एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. मृतक सुखदेव राणा (उम्र 32 साल, पिता रोहन राणा) उरवां गांव का रहने वाला था. वहीं घायलों में संजीत कुमार राणा (उम्र 27 साल, पिता महेश राणा, चंदवारा), विष्णु राणा (उम्र 16 साल, पिता सुरेश राणा उरवां), सचिन राणा (उम्र 19 साल, पिता मनोज राणा चौरट, चतरा) और पप्पू राणा (उम्र 24 साल, पिता राजू राणा, उरवां) शामिल हैं. घायलों को सदर अस्पताल लाया गया जिसमें संजीत कुमार राणा को गंभीर स्थिति देखते हुए रांची रिम्स रेफर किया गया जबकि 3 युवकों का इलाज कोडरमा सदर अस्पताल में किया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें: कोडरमा में अहिबरन जयंती और मिलन समारोह का आयोजन




