
Chaibasa : पश्चिम सिंहभूम जिले में बालू के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत रविवार को तांतनगर के इलिगड़ा बालू घाट से एक बिना नंबर के बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त किया गया. जानकारी के अनुसार उप निदेशक खान एवं जिला खनन पदाधिकारी के निर्देश पर बालू के अवैध खनन एवं परिवहन की रोकथाम के लिये चलाये जा रहे अभियान के तहत खनन निरीक्षक गणेश चंद्र परीदा, पुलिस निरीक्षक खुर्शीद आलम एवं ओपी प्रभारी राहुल कुमार राम द्वारा की गयी छापामारी में जब्त ट्रैक्टर को तांतनगर ओपी में रखा गया है. जानकारी के अनुसार खनन निरीक्षक को सूचना मिली थी कि इलीगड़ा बालू घाट में कई ट्रैक्टरों द्वारा अवैध किये गये बालू की ढुलाई की जा रही है. इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर को जब्त किया गया. कई ट्रैक्टर चालक अपने वाहन लेकर भागने में सफल रहे. खान निरीक्षक ने कहा कि आगे भी अवैध बालू कारोबारियों पर कार्रवाई जारी रहेगी.
इसे भी पढ़ें – Saraikela Accident : बाइक सवारों के लिए काला रविवार – अलग-अलग हादसों में 4 ने गंवाई जान, तीन की हालत नाजुक




