
Giridih: पचम्बा थाना इलाके बनखंजो में रविवार शाम कुछ युवकों में हुई मारपीट की एक घटना में पचम्बा मोहनपुर के युवक चिंटू को उसके दोस्तो ने चाकू मारकर घायल कर दिया, इतना ही नहीं उसके दोस्तो ने उसके बाइक में आग भी लगा दी. घटना उस समय हुई जब युवकों का एक ग्रुप पिकनिक मनाने गया हुआ था. लौटने के क्रम में चाकूबाजी और बाइक में आग लगाने की बात सामने आई हैं मिली जानकारी के अनुसार आरोपी युवक मुफ्फसिल थाना इलाके के सिहोडीह गांव के रहने वाले बताए जा रहे है. मारपीट का कारण फिलहाल स्पष्ट नही हो पाया है. हालांकि शुरुआती जांच में पुलिस को आशंका है कि मारपीट का कारण बकाए पैसे को लेकर हुआ विवाद हो सकता है. हालांकि एक चर्चा प्रेम प्रसंग के मामले का भी है. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस ने मौके से जली हुई बाइक भी बरामद की है. पुलिस अब आरोपियों के तलाश में जुटी हुई है.
इसे भी पढ़ें: गिरिडीह: बंद पड़े पत्थर खदान के तालाब में मिला भाकपा माले कार्यकर्ता का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका





