Koderma

कोडरमा में अहिबरन जयंती और मिलन समारोह का आयोजन

Koderma: नए साल पर रविवार को बरनवाल सेवा सदन में अहिबरन जयंती सह परिवार मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम और विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन कोडरमा सांसद सह केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी, पूर्व जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता, पेंशनर समाज के अध्यक्ष नारायण मोदी, समाज के अध्यक्ष अशोक वर्णवाल, सचिव अजीत वर्णवाल, संजीव समीर, सतीश कुमार दीपू ने दीप प्रज्जवलित करके किया. इस दौरान अतिथियों ने महाराज अहिबरन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए. अपने सम्बोधन में सांसद अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से समाज आगे बढ़ता है और संगठन मजबूत होता है. उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में यह समाज आगे बढ़ रहा है, यह हर्ष का विषय है. पूर्व जिप प्रधान शालिनी गुप्ता ने नए साल की शुभकामना देते हुए ऐसे आयोजनों की सराहना की और कहा कि इससे समाज की एकता को भी बल मिलता है. उन्होंने कहा कि समाज के साथ और हित में सदैव कार्य करती रहूंगी. पेंशनर समाज के अध्यक्ष नारायण मोदी, अशोक वर्णवाल, आरके बसन्त और अजीत वर्णवाल ने समाज की एकता पर बल देते हुए सकारात्मक कार्य करने की अपील की. आयोजन समिति अध्यक्ष सतीश कुमार दीपू और शंभूलाल ने आयोजन में सहयोग देने के लिए समाज के लोगों के प्रति आभार जताया. कार्यक्रम में सतीश कुमार दीपू, संजीव समीर, शंभू कुमार, राजू वर्णवाल, अक्षय रंजन, राजेश भोला, निरंजन लाल, सच्चिदानंद वर्णवाल, शिवम वर्णवाल, दीपक वर्णवाल, सविता देवी, सुजाता वर्णवाल, लता वर्णवाल, सीमा देवी, चंचला वर्णवाल, निकिता वर्णवाल, संध्या वर्णवाल, गोपाल प्रसाद, प्रदीप कुमार, सुरेश प्रसाद गुप्ता, दिनेश कुमार, आलोक कुमार, आदर्श कुमार, मनोज वर्णवाल, कांता लाल, संजीव आनन्द, नमन कुमार, उदय लाल, सुबोध लाल, संजय कुमार, डॉ अभय, डॉ संजना समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे. इस दौरान बालक बालिकाओं और महिलाओं के लिए कुर्सी दौड, चम्मच दौड़ का भी आयोजन किया गया. प्रतिभागियों में उषा वर्णवाल, शीला देवी, करुणा भारती, अनुष्का सिद्धि, किट्टू भारती, श्रीति वर्णवाल, प्रांजल कुमार, आर्यन, ऋषभ राज, अंशिका सिद्धि, पायल कुमारी, अनुष्का कुमारी, अंकुश राज, शुभ आनंद, सौरभ, पलक, अनुष्का, हंसिका, पायल, निरमा, साशवी वसंत, प्रियंका, नित्या, संस्कृति, समृद्धि आदि को पुरस्कृत किया गया. वहीं अतिथियों के अलावा नारायण मोदी, भुनेश्वर लाल और सच्चिदानंद प्रसाद को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया.

इसे भी पढ़ें: GST Revenue: दिसंबर 2022 में जीएसटी राजस्व 15 फीसदी बढ़ा, वित्त मंत्रालय ने दी जानकारी

Related Articles

Back to top button