
Ranchi: जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में विधानसभा के पास शनिवार को हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. विधानसभा के पास एक प्रेमी युगल के बीच जमकर गंहामा हुआ. लड़के ने लड़की की जमकर पिटाई कर दी, उसके बाद स्थानीय लोगों ने मिल कर लड़के को पीट दिया.
इसे भी पढ़ें: पेट्रोलियम पदार्थ की कीमत में बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
क्या है पूरा मामला
बता दें कि शनिवार शाम को विधानसभा के पास एक युवक एक युवती को बीच रास्ते में पीट रहा था. लड़की की लड़के के द्वारा पिटाई होते हुए देख कर एक स्थानीय युवक वहां पहुंचा. उसने लड़की से मामले की जानकारी ली. जिसके बाद धीरे-धीरे मामला तूल पकड़ने लगा और लोगों की भीड़ वहां जमा होने लगी. लोगों ने जब पूछताछ शुरू की तो पता चला कि दोनों एक दूसरे पहले से ही जान रहे थे. लेकिन कुछ दिनों पहले दोनों में विवाद हो गया था और उसी विवाद के कारण लड़का लड़की की पिटाई करने लगा था.
इसे भी पढ़ें:बच्चोंं के इलाज के लिए डॉक्टर के इंतजार में परिजनों ने गुजारे साढ़े छह घंटे
मना करने के बाद भी लड़का बात करने की कर रहा था कोशिश
लड़की के बार-बार मना करने के बाद भी लड़का उससे बात करने की कोशिश कर रहा था. वहीं लड़की के बार-बार मना करने के बाद भी लड़का बीच रास्ते में लड़की को रोक कर उससे बदतमीजी करने लगा. जिसे देखकर वहां पर मौजूद लोगों ने लड़के को रोका और उसकी पिटाई कर दी. फिर इसकी सूचना पुलिस को दी गई.
इसे भी पढ़ें:राफेल डील में भाजपा ने की हेराफेरी : तेजस्वी यादप
मौके पर पहुंची पीसीआर
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पीसीआर पहुंची. पुलिस ने दोनों हिरासत में लिया और जांच के लिए थाने ले गई. मिली जानकरी के अनुसार लड़का-लड़की दोनों ही रांची के तिरिल के रहनेवाले हैं और दोनों के बीच में पहले संबंध था.




