JharkhandRanchi

कोयले मज़दूर के आर्थिक हालात और संघर्ष पर बनी फिल्म “The Future Is Dark” रिलीज के लिए तैयार

Ranchi: कोयला नगरी और काले सोने से जुड़ी एक और कहानी को लेकर फिल्म रिलीज होने जा रही है. फिल्म “द फ़्यूचर इज़ डार्क” में एक कोयले मज़दूर की ज़िंदगी और उसका परिवार आर्थिक हालातों से जूझने की संघर्ष की कहानी है. निर्देशक राज कुमार दास और प्रड्यूसर सतविंदर सलूजा हिन्दी फीचर फिल्म द फ़्यूचर इज़ डार्क बना रहे हैं. फिल्म की शूटिंग के लिए झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया गया.

फिल्म में मुख्य कलाकार आदर्श आनंद, प्रिया मिश्रा, लोकेश तिलकधारी, स्पर्श सुमन, अविनाश तिवारी, सौरभ सुमन, रवि शंकर तिवारी है. फिल्म के ऐसोसिएट प्रडूसर  प्रिया मिश्रा, म्यूज़िक निर्देशक मैरिस विजय, सिंगर सावनी रविंदर, सिनेमेटोग्राफर अतुल लीओनाडो नंदू, कस्ट्यूम शिवेंदु शेखर, एक्जक्यूटिव प्रडूसर सुनील कुमार, प्रोडक्शन हाउस सलूजा गोल्ड फ़िल्म एंड एंटर्टेन्मेंट और ज़ीरो फ़िल्मस एंटर्टेन्मेंट है.

Related Articles

Back to top button