BiharCrime News

नवगछिया की आवास सहायिका के खिलाफ गोपालपुर बीडीओ ने अवैध वसूली के आरोप में कराया मामला दर्ज

Naugachiya: गोपालपुर प्रखंड के अंतर्गत सैदपुर पंचायत के महादलित टोला वार्ड नंबर 12 के रोहित कुमार दास, शीला देवी ,खुशबू देवी तीनों लाभुक से आवास सहायिका रिंकी देवी द्वारा आवास योजना का लाभ दिलाने के नाम पर दस हजार रुपये अवैध वसूली के मामले में गोपालपुर की बीडीओ वीणा कुमारी चौधरी ने थाने में आवेदन दिया है. इससे पहले भुक्तभोगियों ने इसकी शिकायत डीडीसी से की थी. इसी आलोक में डीडीसी ने कुछ दिन पूर्व जांच की थी. जांच के क्रम में दोषी पाए जाने पर आवास सहायिका रिंकी देवी पर प्राथमिकी दर्ज करने के लिए गोपालपुर की बीडीओ को निर्देश दिया था.

मामले में लाभुक रोहित कुमार दास के पिता जदयू नेता प्रेम लाल दास ने बताया कि हम लोगों के घर के अगल-बगल से आवास योजनाओं के लाभ दिलाने के नाम पर मोटी रकम मांगी गई थी, नहीं देने पर आवास सहायिका बोली कि योजना का लाभ नहीं मिलेगा और मैंने जब इसका विरोध किया तो उल्टे हम को धमकाने लगी. जिसको लेकर मैंने लोक निवारण पदाधिकारी अन्य वरीय पदाधिकारी के साथ-साथ डीडीसी को भी आवेदन दिया था. गोपालपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि बीडीओ के लिखित आवेदन पर सैदपुर पंचायत की आवास सहायिका रिंकी कुमारी पर पीएम आवास योजना के लाभुकों से योजना का लाभ देने के नाम पर अवैध वसूली करने का मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया गया है. वरीय अधिकारियों के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

इसे भी पढ़ें – मोतिहारी में शिक्षक को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीर

Related Articles

Back to top button