
Patna : बिहार में पिछले दिनों होली के दिन बांका जिले में नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या करने के बाद शव को बालू में अपराधियों ने गाड़ दिया था. इस मामले को लेकर शनिवार को बच्ची के पिता एक सोशल एक्टिविस्ट के साथ शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने के लिए उनके आवास के समक्ष पहुंचे थे. हालांकि सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें मिलने नहीं दिया. इस दौरान पिता, सोशल एक्टिविस्ट और मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों के बीच नोकझोंक भी काफी देर तक हुई. जिसके बाद कई थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंची और मृतक के पिता को समझाने की कोशिश की.
हालांकि वह नहीं माने और मुख्यमंत्री आवास के सामने ही धरने पर बैठ गये. गौरतलब है कि बांका जिले के इस मामले में पुलिस ने करवाई करते हुए आरोपियों को जेल भेज दिया है.
इसे भी पढ़ें:FIH Hockey Womens Junior World Cup: सलीमा टेटे की कप्तानी में भारतीय टीम की शानदार शुरूआत, वेल्स को 5-1 से हराया
हालांकि मृतक के पिता का आरोप है कि दबंग प्रवृत्ति के लोग आरोपियों को बचाने में लगे हुए हैं. वह मुख्यमंत्री से यह मांग करने आये थे कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाये.
हालांकि उनकी मुलाकात मुख्यमंत्री से नहीं हो सकी. जिस कारण व धरने पर बैठ गये थे. इसके बाद पुलिस ने मृतक बच्ची के पिता और सोशल एक्टिविस्ट को हिरासत में लेकर थाना भेज दिया.
इसे भी पढ़ें:March की गर्मी ने बनाया रिकॉर्ड, भारत में 121 वर्षों के इतिहास में सबसे गर्म महीना




