JharkhandLead NewsNEWSRanchi

बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर झारखंड में 23 सितंबर तक रहने की संभावना

Ranchi: राज्य में पिछले दो दिनों से मौसम सुहाना है. मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो 21 सितंबर तक राज्य में बारिश की संभावना है. इस दौरान कुछ जिलों में भारी बारिश की संभावना है. जबकि 22 सितंबर से राज्य में बारिश का असर कम देखने को मिल सकता है. इस दौरान कुछ हिस्सों में भी बारिश की संभावना है. विभाग की मानें तो बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर राज्य में देखा जा रहा है. 23 सितंबर तक इसका असर रह सकता है. हालांकि इस दौरान तक बारिश का असर कम हो जायेगा. वहीं, कुछ हिस्सो में धूप निकल सकती है. तो वहीं, कुछ हिस्सो में बादल छाये रह सकते है. मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, झारखंड में बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर देखने को मिल रहा है. इसके साथ ही मानसून टर्फ लाइन डाल्टेनगंज और जमशेदपुर के ऊपर से होकर गुजरने से राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश हो रही है.

 चार डिग्री सेल्सियस तक होगी तापमान में गिरावट

विभाग की मानें तो आने वाले दो दिनों तक तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है. इस दौरान चार डिग्री सेल्सियस तक तापमान में गिरावट दर्ज की जायेगी. 23 सितंबर तक राज्य में कई स्थानों पर हल्के बादल छाए रहेंगे और बारिश होने की संभावना है. इस दौरान रांची और आसपास के क्षेत्रों में भी बादल छाए रहेंगे. हल्की और मध्यम दर्जे की वर्षा भी हो सकती है.

कहां कितनी बारिश

पिछले 24 घंटों में खूंटी में सबसे अधिक बारिश 56.0 मिमी हुई. सिमडेगा में 34.2 मिमी, तोरपा में 45.0 मिमी, पूर्वी सिंहभूम में 25.0 मिमी, रामगढ़ में 18.5 मिमी, रांची में 17.6 मिमी, धनबाद में 18.2 मिमी, जामताड़ा में 13.8 मिमी मध्यम दर्जे की बारिश हुई.

इसे भी पढ़ें: गिरिडीह में पांच करोड़ लूट मामले में पुलिस ने बरामद किए 77 लाख, लूटकांड का मास्टरमाइंड समेत तीन गिरफ्तार

 

Related Articles

Back to top button