
Shekhpura : शेखपुरा (Shekhpura) जिले के लुटाउत गांव की एक बहू ने बीपीएससी इंजीनियरिंग सर्विस एग्जामिनेशन (civil)में 2288वां रैंक लाकर जिले का नाम गौरवान्वित किया है. दरअसल निधि ने 02/2017 बीपीएससी इंजीनियरिंग सर्विस एग्जामिनेशन में सफलता हासिल की है. सबसे बड़ी बात यह है कि बीपीएससी तैयारी के लिए निधि ने कभी कोचिंग कलास का सहारा नहीं लिया. एक मां, एक पत्नी और एक बहू की भूमिका निभाते हुए निधि ने इतनी बड़ी सफलता हासिल की है जो कि आनेवाली पीढ़ी के लिए एक मिसाल है.
इसे भी पढ़ें :हाइकोर्ट ने अधिकारियों का लगायी फटकार, कहा- जलस्रोतों पर अतिक्रमण नहीं हटाया, तो क्या किया
निधि की प्रारंभिक शिक्षा गांव के ही स्कूल में हुई थी. बाद में एनआइटी पटना से 2015 में एमटेक सिविल इंजीनियरिंग की डिग्री ली. बचपन से ही निधि पढ़ने में मेधावी थी. इनके पति भारत सरकार में प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं.
फिलहाल निधि अपने पति के साथ झारखंड के जमशेदपुर में रह रही हैं. जॉइनिंग लेटर मिलते ही यह नयी जिम्मेदारी संभालने को काफी उत्सुक हैं. बिहार सरकार में अधिकारी बन कर जनता की सेवा के लिए निधि उत्साहित हैं.
इसे भी पढ़ें :अब अफीम नहीं, लेमनग्रास की खेती से बदलेगा ग्रामीणों का जीवन




