Jamshedpur

एक दर्जन से ज्यादा लोगों को कुत्तों ने काटा, अस्पताल में एंटी रैबीज वैक्सीन नहीं

Jamshedpur : शहर और गांव के अलग-अलग हिस्से में रहने वाले करीब एक दर्जन से ज्यादा लोगों को बुधवार को कुत्तों ने काटा. घटना के बाद सभी लोग अपना इलाज कराने के लिए एमजीएम अस्पताल में पहुंचे हुये थे. यहां पर एंटी रैबीज वैक्सीन नहीं होने के कारण सभी लोगों को बाहर से वैक्सीन खरीदकर लाना पड़ा. उसके बाद डॉक्टरों ने वैक्सीन दी.

60 वर्षीय महिला भी हुई शिकार

कुत्ते ने एक 60 वर्षीय मदीना खातून को भी काट लिया. मदीना मानगो के जवाहर नगर रोड नंबर की रहने वाली है. घटना के बाद परिवार के लोग उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में लेकर पहुंचे हुये थे.

इसे भी पढ़ें- नशे में धुत्त एमजीएम अस्पताल के वाहन चालक ने कार में मारी टक्कर, पकड़ाया

Related Articles

Back to top button