
Patna : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में चल रही कैबिनेट की बैठक खत्म हो गयी है. बैठक में पंचायत चुनाव को लेकर बड़ा फैसला किया गया है. 11 चरणों में पंचायत चुनाव होंगे. 24 अगस्त को इसकी अधिसूचना जारी की जायेगी. बाढ़ ग्रस्त इलाकों में अंतिम चरणों में पंचायत चुनाव होंगे. कैबिनेट विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में पंचायत चुनाव 24 सितंबर से 12 दिसंबर के बीच संपन्न कराये जायेंगे.
राज्य में 3 नये कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना होगी. वहीं 15 अगस्त को गांधी मैदान से सीएम नीतीश ने जो घोषणा की थी उस पर मंगलवार को कैबिनेट ने मुहर लगा दी.
इसे भी पढ़ें :अफगानिस्तान की बदलती तस्वीरें, गांधार, मौर्यकाल, बामियान में बुद्ध की मूर्ति उड़ाने की नापाक तालिबान हरकत
विधानसभा का तृतीय सत्र व विधान परिषद का 158 वां सत्र का सत्रावसान किया गया है. लोक सेवा आयोग के माध्यम से प्रधान शिक्षक और प्रधानाध्यापक का पद भरा जायेगा.
प्रधान शिक्षक का पद जिला स्तरीय होगा वहीं प्रधानाध्यापक का पद प्रमंडलीय स्तर का होगा. नगर निकायों में जलापूर्ति के लिए पेयजल उपयोग शुल्क नीति- 2021 को स्वीकृति दी गयी है.
इसे भी पढ़ें :सभी नगर निकायों में विकसित होंगे खेल के मैदान
सरकारी सेवकों व पेंशन भोगियों को 1 जुलाई 2021 के प्रभाव से 17% के स्थान पर 28% महंगाई भत्ता देने को स्वीकृति दी गयी है.
डेहरी के चिकित्सा पदाधिकारी साकार कुमार को सेवा से बर्खास्त किया गया है. सभी वर्ग की लड़कियों को बीपीएससी तथा यूपीएससी की परीक्षा के लिए आर्थिक मदद की जायेगी.
मुख्य परीक्षा एवं साक्षात्कार की तैयारी के लिए मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना के तहत एकमुश्त ₹50000 तथा ₹100000 की प्रोत्साहन राशि दी जायेगी.
इसे भी पढ़ें :आधा बरसात बीता, नगर निगम ने निकाला रेनकोट खरीदने का टेंडर
राज्य में पंचायत चुनाव 11 चरण में होंगे
- 24 सितंबर
- 29 सितंबर
- 8 अक्टूबर
- 20 अक्टूबर
- 24 अक्टूबर
- 3 नवंबर
- 15 नवंबर
- 24 नवंबर
- 29 नवंबर
- 8 दिसंबर
- 12 दिसंबर
इसे भी पढ़ें :पलामू : मई से जून तक 51 सड़क दुर्घटनाओं में 46 लोगों की गयी जान




