JharkhandLead NewsPalamu

पलामू : मई से जून तक 51 सड़क दुर्घटनाओं में 46 लोगों की गयी जान

Palamu : पलामू जिले में सड़क दुर्घटनाओं में तेजी से वृद्धि हुई है. केवल मई और जून महीने को मिलाकर 51 सड़क दुर्घटनाएं हुई, जिसमें 46 लोगों की मौत हो गयी. 38 जख्मी हुए हैं. उपायुक्त शशि रंजन की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में यह खुलासा हुआ. सर्वाधिक दुर्घटनाएं एनएच 98 और 39 पर हुई हैं.

बैठक में उपायुक्त ने जिला परिवहन पदाधिकारी से बीते महीनों में हुए सड़क दुर्घटना के आंकड़ों की जानकारी ली. परिवहन पदाधिकारी अनवर हुसैन ने बताया कि मई से लेकर जून महीने में कुल 51 सड़क दुर्घटना हुई हैं.

इसे भी पढ़ें :MNREGA में कम मानव दिवस सृजन होने पर दोषियों पर होगी कार्रवाई: राजेश्वरी बी

जिसमें 46 लोगों की मृत्यु हुई है, वहीं 38 लोग घायल हुए हैं. इस दौरान पाया गया कि हरिहरगंज, छत्तरपुर एवं रेहला में सर्वाधिक सड़क घटनाएं हुई हैं.

उपायुक्त ने जिले में हो रही सड़क दुर्घटनाओं को कैसे कम किया जाए, इस पर चर्चा की. उन्होंने जिला परिवहन पदाधिकारी को सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु हर संभव कदम उठाने के निर्देश दिया.

साथ ही अधिक दुर्घटना होने वाले स्थानों पर रोड ब्लिंकर्स व अन्य आवश्यक उपकरण लगाने की बात कही. उन्होंने सतबरवा एवं बैरिया की सड़कों पर अवस्थित गड्ढों को त्वरित रूप से भरने को लेकर पथ प्रमंडल व राष्ट्रीय राज्य मार्ग के पदाधिकारियों को निर्देशित किया.

इसे भी पढ़ें :पीएम मोदी की पहल से खेल संस्कृति के विकास में मददः मधुकांत पाठक

हिट एंड रन मामले में मुआवजा देने का निर्देश

उपायुक्त ने परिवहन पदाधिकारी हिट एंड रन मामले से संबंधित सड़क दुर्घटना में पीड़ित को मुआवजा देना सुनिश्चित करने की बात कही. सघन वाहन जांच करने का भी निर्देश दिया.

जांच में हेलमेट ना पहनने, गाड़ी के कागजात समेत लीकर की भी जांच करने की बात कही. इस दौरान उन्होंने ड्रिंक एंड ड्राइव पर विशेष चेकिंग करने का निर्देश दिया. कहा कि आवश्यकता पड़ने पर संबंधित व्यक्ति का लाइसेंस कैंसिल करें. बताया गया कि पिछले विभिन्न मामलों में 75 लाइसेंस को निलंबन किया गया है.

इसे भी पढ़ें :हेमंत सरकार के खिलाफ अब सड़कों पर मुहिम तेज करेगी भाजपा, 21 अगस्त को सभी प्रखंडों में बनेगी मानव श्रृंखला

सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करने का निर्देश

सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करने हेतु नियमित अंतराल पर अभियान चलाने का दिया निर्देश दिया गया. उपायुक्त ने कहा कि कुछ सड़कों को फुटपाथ दुकानदार अपनी दुकान लगाते-लगाते अतिक्रमण कर लेते हैं, ऐसे में समय-समय पर सड़कों को अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए नियमित रूप से अभियान चलाएं.

छःमुहान पर बने ऑटो स्टैंड को प्रारंभ करने पर बल दिया. गुड समारितन योजना का प्रचार-प्रसार करने की बात कही. उन्होंने यातायात प्रभारी रूद्रानंद सरस को सड़क दुर्घटना में घायलों को अस्पताल पहुंचाने वाले लोगों का नाम व पता रखने की बात कही.

बैठक में उपायुक्त के अलावा जिला परिवहन पदाधिकारी अनवर हुसैन, जिला शिक्षा पदाधिकारी, उत्पाद अधीक्षक, राष्ट्रीय राज्य मार्ग व पथ निर्माण के प्रतिनिधि, सड़क सुरक्षा के बिजनेस एनालिस्ट रितेश व आईटी असिस्टेंट डब्लू समेत अन्य उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें :पश्चिमी सिंहभूम में राशन कार्डधारकों को 8 महीने से राशन नहीं, सरकार से फरियाद

Related Articles

Back to top button