Bihar

नवादा में चाचा ने भतीजे को चाकू से गोदा, गंभीर

Nawada: जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के सिउर बडैल गांव में देर रात चाचा ने भतीजा को चाकू से हमला कर लहूलुहान कर दिया. घायल गौतम कुमार इसी थाना क्षेत्र के शेखरपुर गांव निवासी मनोज साव का पुत्र है. उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में दाखिल कराया गया है. जहां प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया गया. घायल के पिता ने बताया कि गौतम एक रिश्तेदार को पहुंचाने सरकंडा गांव जा रहा था. तभी रास्ते में नशे की हालत में चाचा हीरा साव ने उसपर चाकू से हमला कर दिया और फरार हो गया.

उन्होंने बताया कि पूर्व से कोई पुरानी रंजिश नहीं है. शराब पीने के बाद अक्सर वह सुधबुध खो बैठता है. पहले भी उसने नशे की हालत में मारपीट करते हुए मेरा दांत तोड़ दिया था. परिजन ने कहा कि अक्सर नशे की हालत में परिवार के साथ मारपीट करते हैं. बता दें कि युवक की सीने में चाकू से वार किया गया है जिसके बाद युवक की गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है.

Related Articles

Back to top button