
Bhabua: बिहार में शराबबंदी के बाद लगता है कि चूहों को इसकी लत लग गई है. इसलिए तो एकबार फिर चूहे शराब पी गये है. दरअसल कैमूर जिले के एक गोदाम में भंडारित किए गए बीयर की करीब 200 केन गायब है. अधिकारियों से पूछे जाने पर इसका ठीकरा चूहों पर फोड़ा गया. बीयर की 200 केन गायब होने के लिए अधिकारियों ने चूहों को जिम्मेवार ठहराया है.
इसे भी पढ़ेंःशराबबंदी से किसी भी कीमत पर नहीं होगा कोई समझौताः नीतीश
बीयर के 200 केन गायब
बिहार में शराबबंदी लागू होने के बाद से कई बार इसकी छोटी-बड़ी खेप पकड़ी गई है. वही भभुआ में भी बीयर की 200 केन जब्त कर गोदाम में भंडारित की गई थी. दरअसल, बिहार में अप्रैल 2016 से पूर्णशराबंदी लागू है और जब्त किए गए अवैध शराब अथवा बीयर को भंडारित कर समय समय पर उन्हें नष्ट किया जाता रहा है.
इसे भी पढ़ेंःशॉटगन का तंजः बीजेपी बनकर रह गई “वन मैन शो, टू मेन आर्मी”
चूहे ने कुतरे केन !
भभुआ की अनुमंडल दंडाधिकारी अनुपम कुमारी ने बताया कि सोमवार को स्थानीय गोदाम में रखे गए जब्त बीयर की केन को नष्ट किये जाने के समय प्लास्टिक से सील केन जगह जगह कटा हुआ मिला. केन देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि चूहे इसे कुतर दिए होंगे. वहीं दूसरी ओर जिला आबकारी अधीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि बीयर के 200 केन में छेद होने से उनमें रिसाव हो गया. हालांकि, स्पष्ट रूप से कुछ कह पाना अभी जल्दीबाजी होगी.
इसे भी पढ़ेंःपाकुड़ में मनरेगा घोटाला : शिबू सोरने के नाम पर 1,08,864 रुपये की अवैध निकासी
उल्लेखनीय है कि पिछले साल जब्त की गयी करीब 9 लाख लीटर शराब में से प्रदेश की राजधानी पटना में भारी मात्रा में चूहे द्वारा नष्ट कर दिए जाने की बात सामने आयी थी.




