JamshedpurJharkhand

Jamshedpur : सड़क सुरक्षा अभियान के तहत टाटा स्टील यूआईएसएल ने चेतना जागरूकता रथ को किया रवाना

Jamshedpur : जमशेदपुर में आए दिन होने वाले सड़क दुर्घटनाओं के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए टाटा स्टील यूआईएसएल (जुस्को) के द्वारा रोड सेफ्टी मंथ जागरूकता अभियान की शुरुआत की कार्यक्रम का शुभारंभ टाटा स्टील यूआईएसएल के एमडी ऋतुराज सिन्हा और यूनियन के अध्यक्ष रघुनाथ पांडे ने संयुक्त रूप से झंडा दिखाकर चेतना जागरूकता रथ सहित 50 से ज्यादा कंपनी के कार्य में शामिल वाहनों को रवाना किया. इस मौके पर एमडी ऋतुराज सिन्हा ने उपस्थित कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह जागरूकता रथ शहर के विभिन्न हिस्सों में जाकर लोगों को सुरक्षित वाहन चलाने एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करेगा. उन्होंने अपने कर्मचारियों को भी जागरूक किया कि वे खुद भी काम के दौरान आने जाने के क्रम में सुरक्षा के पूरे उपाय के साथ वाहन चलाएं कंपनी के अधीन कई छोटे और बड़े वाहन हैं जिससे आम लोगों को किसी प्रकार का परेशानी ना हो पाए इसका ध्यान भी रखने की आवश्यकता है. मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने शहरवासियों से भी अपील की है कि सड़क चौड़ीकरण और सपाट सड़क बनाना उनकी मजबूरी है क्योंकि जिस तरह से जनसंख्या और वाहने शहर में दिनों दिन बढ़ती जा रही है. आंकड़ा के अनुसार प्रतिवर्ष 8 से 10हज़ार सिर्फ कारों की बिक्री जमशेदपुर में होती है ऐसे में सेफ्टी बेल्ट के साथ एक सीमित रफ्तार में ही वाहन चलाएं जिससे दुर्घटना की आशंका कम हो और अन्य लोग भी सुरक्षित रहें.

Related Articles

Back to top button